एक्सप्लोरर

सुमित्रा महाजन ने कहा- इंदौर की सीट पर कैंडिडेट को लेकर बीजेपी में असमंजस, नहीं लड़ूंगी चुनाव

लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है. सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह अपने इस फैसले के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है. आठ बार लोकसभा की सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ने कहा कि अभी तक पार्टी ने यहां से कैंडिडेट घोषित नहीं किए हैं. यह अनिर्णय की स्थिति है. उन्होंने कहा कि संभव है कि पार्टी को यहां से कैंडिडेट घोषित करने में संकोच है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर रही हैं.

सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह अपने इस फैसले के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इंदौर सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने पर पार्टी में असमंजस है. अब पार्टी वहां के कैंडिडेट पर खुले मन से फैसला करे.

सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है.’’ महाजन ने कहा, ‘‘अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी और असमंजस की स्थिति समाप्त होगी.’’

उन्होंने इंदौर की जनता से मिले प्रेम और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. बता दें कि अगर सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं मिलता है तो लाककृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्रा के बाद वह बीजेपी की चौथी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2019: अभिनेता ऋषि कपूर ने संबित पात्रा को जीत की शुभकामानाएं दी

PM Modi On ABP: पीएम मोदी बोले- देश को लूटने वालों से पाई-पाई वसूलूंगा

PM Modi On ABP: राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी ने कहा- अब अमेठी उनके लिए मुश्किल

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस

AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

Embed widget