एक्सप्लोरर

पीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे मोदी ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा, SP-BSP पर कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा, ‘’सपा-बसपा और कांग्रेस का आतंक पर नरमी का पुराना रिकॉर्ड रहा है. हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थीं और ये वोट के लिए उनको छोड़ देते थे.

अयोध्या: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर तंज भी कसा. पीएम मोदी ने कहा कि जनता का मेरे प्रति प्यार देखकर सपा-बसपा का बीपी बढ़ जाता है.

अयोध्या आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं- मोदी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’बाबा साहेब आम्बेडकर का नाम जिस शहर से जुड़ा हो, जिस शहर से राम मनोहर लोहिया जी का नाम जुड़ा हो. ऐसे शहर में आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भूमि है. ये स्वाभिमान की धरती है. देश में यही स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है.’’

मजदूर दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा है, ‘’हमारे देश के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिक भाई-बहनों की इन पार्टियों ने कभी परवाह ही नहीं की. श्रमिकों और गरीबों को वोटबैंक में बांटकर इन लोगों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का फायदा कराया. हमारी सरकार हाल हीं में 'पीएम श्रम योगी मानधन' योजना लायी है. इससे श्रमिक साथियों को 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपए तक की पेंशन सुनिश्चित होगी.’’

मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना

इस दौरान सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’सपा-बसपा और कांग्रेस का आतंक पर नरमी का पुराना रिकॉर्ड रहा है. हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थीं और ये वोट के लिए उनको छोड़ देते थे. आज ये सभी महामिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूर सरकार बनाने के चक्कर में हैं.’’

‘जय श्रीराम’ नारे के साथ मोदी ने खत्म किया अपना भाषण

मोदी ने आगे कहा, ‘’2014 से पहले अयोध्या, फैजाबाद और अन्य जगह कैसे-कैसे धमाके हुए ये हम कैसे भूल सकते हैं. वो दिन हम कैसे भूल सकते हैं जब आए दिन भारत में हमला होता था. बीते पांच वर्ष में इस तरह के धमाकों की खबर आनी बंद हो गई हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम एक नए हिंदुस्तान के रास्ते पर चल पडें हैं. जो छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ता भी नहीं है. खतरा सीमा के भीतर हो या फिर सीमा के पार, ये नया हिंदुस्तान घर में घुसकर मारेगा. गोली का जवाब गोले से देगा.’’ पीएम मोदी ने अपना भाषण ‘जय श्रीराम’ और ‘’भारत माता की जय’ के नारों के साथ खत्म किया.

यह भी देखें-

‘फोनी’ को लेकर अलर्ट जारी, कल ओडिशा में स्कूल-कॉलेज बंद, पर्यटकों को पुरी छोड़ने की सलाह, जानें 10 बड़ी बातें

शिवसेना की बुर्के पर बैन की मांग, मंत्री अठावले ने कहा- सभी मुस्लिम महिलाएं आतंकवादी नहीं

अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो आत्महत्या कर लूंगा- वसीम रिजवी

जापानः 200 साल में पहली बार किसी राजा ने छोड़ी गद्दी, देश भर में जश्न का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget