एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सब कुछ नष्ट करने पर उतारू हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि कोलकाता में शाह के रोड शो पर तब हमला किया गया जब बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से बदला लेगी.

ताकी (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार पश्चिम बंगाल में सब कुछ नष्ट करने पर तुली हुई है और लोगों का दृढ़ विश्वास और साहस इस 'अत्याचारी शासन' को हटाएगा. मोदी ने कहा कि पूरे देश ने (टीवी पर) देखा कि किस तरह से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया. देश पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम को उत्सुकता से देख रहा है.

मोदी ने दावा किया कि कोलकाता में शाह के रोड शो पर तब हमला किया गया जब बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से बदला लेगी. उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में भारत...बांग्लादेश सीमा पर स्थित ताकी में एक चुनावी रैली में कहा, ''दीदी (ममता) के गुंडे बंदूक और बम लिये विनाश पर उतारू हैं. उनकी सरकार राज्य में सब कुछ नष्ट करने पर तुली हुई है. लोगों का दृढ़ विश्वास और साहस इस 'अत्याचारी शासन' को हटाएगा.''

पीएम ने कहा, ''दीदी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त से भयभीत हैं. राज्य के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें सम्मान दिया. लेकिन सत्ता के नशे में चूर ममता बनर्जी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं.'' मोदी ने बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, ''आपने चिटफंड घोटाले में जनता का पैसा लूटा और जब उन्होंने आपसे स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें बुरा भला कहा.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''लोकतंत्र ने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी दी और आप उसकी हत्या कर रही हैं. पूरा देश आपके कृत्य देख रहा है. दीदी को सत्ता में नहीं रहना चाहिए. पिछले चार से पांच सालों में उन्होंने अपना रंग दिखाया है.'' उन्होंने बनर्जी पर राज्य की 'भद्र लोक' की संस्कृति नष्ट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने बनर्जी के निरंकुश शासन का अंत करने का मन बना लिया है.

लुधियाना में राहुल गांधी ने की ट्रैक्टर की सवारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे मौजूद

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget