एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों पर चाकुओं से किया हमला, झड़प में कई घायल

Karnataka Elections: स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों पर टूटी बोतलों और चाकुओं से हमला किया. इस संबंध में तुमकुर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले दो राजनीतिक दलों के बीच हुई हाथापाई का मामला सामने आया है. राज्य के तुमकुरु में बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों पर टूटी बोतलों और चाकुओं से हमला किया. इस संबंध में तुमकुर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है.

बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल
बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा, 'मुबारक पाशा और नज़ीर के रूप में पहचाने जाने वाले दो बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए. उन पर जेडीएस कार्यकर्ताओं ने हमला किया था.' पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तुमकुरु में शनिवार सुबह बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कार्यकर्ता घायल हो गए. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के लोगों पर जानलेवा हमला किया. तुमकुर ग्रामीण थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प
इससे पहले पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र के एक मैदान में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद एफआईआर दर्ज की थी. 19 मार्च को होने वाले महिला सम्मेलन के लिए नेताओं के बैनर और पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीजेपी समर्थकों ने विरोध किया था, जिसके बाद लड़ाई छिड़ गई थी.

शुरुआत में हुई बहसबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया. हमले में कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. डीसीपी लक्ष्मण बी निम्बार्गी ने कहा, 'दोनों समूहों ने पथराव किया और हमारे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं. इस घटना के संबंध में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं'. बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'बीजेपी ने आत्मसम्मान को पहुंचाई चोट', कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार बोले- मैं सत्ता का भूखा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget