एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किए बजरंग बली के दर्शन, सामने आई तस्वीरें

Karnataka Elections: डीके शिवकुमार ने लिखा कि आज मैंने बैंगलोर के एवेन्यू रोड पर श्री अंजनेय स्वामी मंदिर का दौरा किया और पवनपुत्र के दर्शन किए. प्रभु श्री अंजनेय सभी को आशीर्वाद दें.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किये गए घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करके कांग्रेस बुरी तरह से फंसी है. इस वादे को लेकर पार्टी के नेता अपनी-अपनी सफाई पेश कर रहे हैं. उधर, बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर राज्य के चुनाव में हिंदुओं की अस्मिता से जोड़ रही है. वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस के लिए बजरंग दल और बजरंगबली भारी पड़ रहे हैं. इन सबके बीच मंगलवार (9 मई) को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भगवान हनुमान जी के दर्शन किए हैं. शिवकुमार ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर पर भी शेयर की हैं.

शिवकुमार का ट्वीट
डीके शिववकुमार ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल में बजरंग बलि की पूजा करते हुए दो तस्वीरें शेयर की. ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'आज मैंने बैंगलोर के एवेन्यू रोड पर श्री अंजनेय स्वामी मंदिर का दौरा किया और पवनपुत्र के दर्शन किए. प्रभु श्री अंजनेय, जो अपनी सेवा और भक्ति के लिए जाने जाते हैं, सभी को आशीर्वाद दें'.

कर्नाटक में बजरंग दल है मुद्दा
राज्य में कांग्रेस ने घोषणापत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का वादा किया है. लेकिन, कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के कामकाज और भ्रष्टाचार को लेकर हुई थी. मगर, कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया. जिसको लेकर कर्नाटक की राजनीति में घमासान मचा हुआ हुआ है.

दूसरी तरफ, देशभर में बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ हैं. मंदिरों में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. कर्नाटक में कल (10 मई) वोटिंग शुरू हो जाएगी. राज्य में प्रचार अभियान भी थम चुका है. बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक हनुमान चालीसा गूंज रही है. बजरंग दल कार्यकर्ता बेंगलुरु, दिल्ली, नागपुर, मुंबई समेत तमाम शहरों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में मतदान से पहले कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का हल्लाबोल, देशभर में करेगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget