एक्सप्लोरर

'चुनी सरकार भी...', J&K चुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने अमित शाह से पूछा- पूर्ण राज्य का दर्जा देना ही है तो छीना क्यों?

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो चुका है, इसको लेकर कांग्रेस नेता प्रमोदी तिवारी ने अमित शाह पर निशाना साधा है.

Pramod Tiwari On Amit Shah: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में हैं और वार-पलटवार का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार (07 सितंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना ही है, तो छीना क्यों? पूर्ण राज्य का दर्जा छीनने से घाटी की आर्थिक व्यवस्था पंगु हो चुकी है.

कांग्रेस नेता ने कहा राज्य का दर्जा दिए बगैर क्यों चुनाव करा रहे हैं? आपकी न नीयत स्पष्ट है, न ही नीति. वहां निर्वाचित सरकार भी कठपुतली ही होगी. उसके पास कोई शक्ति नहीं होगी. हम दिल्ली और पुडुचेरी को देख ही चुके हैं. आपने जम्मू-कश्मीर का अपमान किया. पहले महज कश्मीर ही आतंकियों की गिरफ्त में था, लेकिन आज जम्मू भी जल रहा है.

प्रमोद तिवारी ने क्यों कही ये बात?

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन शुक्रवार (06 सिंतबर) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया था. उन्होंने घाटी के लोगों से वादा किया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा और आर्थिक गतिविधियों को तेजी प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में घाटी के सभी लोगों के हितों का खास ख्याल रखा है.

बीजेपी के घोषणापत्र में क्या?

बीजेपी के घोषणापत्र के मुताबिक, गृहणियों को आर्थिक दुश्वारियों से वंचित रखने के लिए उज्जवला योजना के अंतर्गत दो सिलेंडर मुफ्त देने के इतर 18 हजार की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है. इसके अलावा, छात्रों को 3 हजार प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा ना आए.

अमित शाह ने पहले की सरकारों पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी सरकार सत्ता में रही है, सभी ने यहां लोगों के हितों पर कुठाराघात करते हुए महज तुष्टिकरण की राजनीति ही की. इनका घाटी के लोगों से कभी-भी सरोकार नहीं रहा. इसके साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 370 को कहा कि अब यह इतिहास बन चुका है. अनुच्छेद 370 ने घाटी में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है. मैं यह भी कह देना चाहता हूं कि अगर कोई दूसरा दल सत्ता में आया, तो आतंकी गतिविधियों को बल मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 'कब्र में सोए वोटर को...', J&K चुनाव से पहले बोले अमित शाह, बताया क्या है INC-NC का असली एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget