एक्सप्लोरर

कहां है आपका पोलिंग बूथ? घर बैठे मिनटों में चल जाएगा पता, जानें इसकी प्रक्रिया

वोटर्स चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए अपना पोलिंग बूथ चेक कर सकते हैं. अगले महीने नवंबर की 7 तारीख से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी.

अगले महीने से पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं. हर साल वोटर लिस्ट अपडेट होती है और नए वोटर्स का नाम इसमें जुड़ता रहता है. चुनाव के दौरान अक्सर वोटर्स अपने पोलिंग बूथ को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. बस कुछ ही मिनटों में मतदाता अपना पोलिंग बूथ चेक कर सकते हैं.

पोलिंग बूथ चेक करने के दो तरीके हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर पूछी गई जानकारियां भरकर पोलिंग बूथ चेक किया जा सकता है या फिर वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी मतदाता को फोन पर ही पता चल जाएगा कि उनका पोलिंग बूथ कौन सा है.

ऑनलाइन कैस चेक करें पोलिंग बूथ

  • सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • यहां वोटर पोर्टल (voterportal.eci.gov.in ) पर क्लिक करें.
  • अब वोटर आईडी कार्ड या ई-मेल या मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा.
  • अब Find My Polling Station विकल्प नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
  • यहां वोटर कार्ड पर मौजूद अपनी डिटेल्स भरें और आपको अपना पोलिंग बूथ मिल जाएगा.

ऐप पर कैसे चेक करें अपना पोलिंग बूथ
वोटर हेल्पलाइन ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है. नीचे जानें कैसे चेक करें अपना पोलिंग बूथ-

  • स्मार्टफोन में Voter Helpline App डाउनलोड कर लॉगइन कर लें.
  • इसके बाद EPIC नंबर या मोबाइल नंबर या ई-मेल एड्रेस दर्ज करें.
  • अब सर्च पर क्लिक करने के बाद दिए गए विकल्प में से किसी एक को चुनना होगा.
  • इसके बाद मांगी गई जानकारियां भरें. वोटर कार्ड पर मौजूद डिटेल दर्ज करके आप पोलिंग बूथ का आसानी से पता लगा सकते हैं.

वोट डालने के लिए कौन-कौन से पहचान पत्र जरूरी
भारत सरकार ने 11 तरह के दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी है, जिन्हें पोलिंग बूथ पर दिखाकर मतदाता वोट डाल सकते हैं. ऐसे में अगर किसी वजह से आपके पास आपका वोटर कार्ड न भी हो तो आप वोट डाल सकते हैं. ये हैं वो दस्तावेज-

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के तहत रेसिस्टेंस जीन आइडेंटिफायर का जारी किया हुआ स्मार्टकार्ड
  • केंद्र या राज्य सरकार की किसी नौकरी का सर्विस आइडेंटिटी कार्ड
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक
  • फोटोग्राफ वाला पेंशन डॉक्यूमेंट
  • चुनाव आयोग की ओर से जारी फोटो वोटर स्लिप 
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का कार्ड
  • श्रम मंत्रालय का जारी किया हुआ हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड

यह भी पढ़ें:-
Exclusive: ईडी के समन पर एबीपी से बोले वैभव गहलोत, '12 साल पहले भी बुलाया, तब भी दिया था जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget