एक्सप्लोरर

HP Election 2022: हिमाचल में AAP कितनी सीटें जीतेगी, जानिए पार्टी का दावा

हिमाचल की 68 सीटों पर एक साथ मतदान के बाद 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा.

इस बार गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की एंट्री की वजह से काफी दिलचस्प हो गई है. आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में न सिर्फ मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की बात कह रही है बल्कि हिमाचल में तो पार्टी ने 60 से अधिक सीट जीतने की भी बात कह दी है.

आम आदमी पार्टी के सदस्य और हिमाचल आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि आप राज्य में 60 से अधिक सीटें जीतने वाली है. बता दें कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों को चुनाव लड़ा रही है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह बात आ रही है कि अरविंद केजरीवाल हिमाचल को इग्नोर कर गुजरात विधानसभा पर पूरा ध्यान लगा रहे हैं. इस बात को लेकर जब  सुरजीत सिंह ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को इसका जवाब दिया.

सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा,'' किसी भी राज्य को छोड़ा नहीं गया है. अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में एक बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं. उनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ 20 स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे. पूरी पार्टी मैदान में काम कर रही है.''

पार्टी कितनी सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है? इस सवाल के जवाब में सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा,''  हम सभी 68 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं. हम सभी में समान प्रयास कर रहे हैं. हम यहां केवल भाजपा या कांग्रेस का राजनीतिक खेल खराब करने के लिए नहीं हैं.

राज्य चुनाव में AAP कितनी सीटें जीत सकती है? इसके जवाब में सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा,'' 60 सीटें हम जीत रहे हैं.''

कब होगा चुनाव

देश के इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख पर अभी कुछ समय तक सस्पेंस ही रहेगा. हिमाचल की 68 सीटों पर एक साथ मतदान के बाद 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget