एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: जेजेपी और अन्य के हाथ में आ सकती है सत्ता की चाबी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 रिजल्ट: जेजेपी ने अभी किसी पार्टी को समर्थन देने का एलान नहीं किया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 रिजल्ट: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां कांग्रेस राज्य में मजबूती के साथ वापसी करती हुई दिखाई दे रही है, तो वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है. शुरुआती रुझानों से यह भी लग रहा है कि अन्य भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पहले दो घंटे के रुझानों में बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा पीछे नहीं है और वह 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जननायक जनता पार्टी 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों से हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है.

जेजेपी और अन्य के पास सत्ता की चाबी

बीजेपी और कांग्रेस को गठबंधन नहीं मिलने की स्थिति में सत्ता की चाबी दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और अन्य के हाथों में आ सकती है. अगर पहले दो घंटे के रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी को सत्ता में वापसी करने के लिए 6 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में बीजेपी को अगर जेजेपी या अन्य में से किसी का साथ मिलता है तो वह सरकार बना सकती है.

जेजेपी किसके साथ जा सकती है.

जेजेपी ने अभी कांग्रेस और बीजेपी के साथ जाने पर पत्ते नहीं खोले हैं. चूंकि इनेलो और बीजेपी का पहले राज्य में गठबंधन रहा है और जेजेपी इनेलो से ही टूटकर बनी है, इसलिए जेजेपी बीजेपी के साथ जाने को प्राथमिकता दे सकती है. बीजेपी के साथ जाने की स्थिति में जेजेपी उप मुख्यमंत्री पद पर दावा पेश कर सकती है.

गैर बीजेपी सरकार

बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने की स्थिति में जेजेपी और अन्य कांग्रेस के साथ आ सकते हैं. चूंकि जेजेपी चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी पर हमलावर रही है, इसलिए बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए वह कांग्रेस को समर्थन दे सकती है. हालांकि गैर बीजेपी सरकार का बनना काफी मुश्किल चुनौती होगी, क्योंकि कांग्रेस को जेजेपी के अलावा अन्य के समर्थन की भी जरूरत होगी. गैर बीजेपी सरकार में शामिल होने के लिए अन्य बड़ी भागेदारी की मांग कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget