एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: Harak Singh Rawat मंत्रिमंडल से बर्खास्त, पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हुआ एक्शन

Uttarakhand Election 2022: एक बार फिर से चर्चा थी कि वन मंत्री हरक सिंह रावत नाराज हैं. दरअसल हरक सिंह रावत कोर ग्रुप की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे. हरक सिंह की नाराजगी 2 टिकटों को लेकर थी.

Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनावों की तारीखों के एलान के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा हाई हो गया है. बीजेपी ने अपने मंत्री हरक सिंह रावत पर बड़ी करवाई की है. हरक सिंह रावत पार्टी पर तीन टिकट देने का दबाव बना रहे थे, खुद के अलावा अपनी पुत्रवधू और अपनी एक समर्थक को टिकट देने को मांग हरक सिंह रावत कर रहे थे. पार्टी हरक सिंह रावत के आगे नहीं झुकी और उल्टा मंत्रिमंडल से उन्हें बर्खास्त कर पार्टी से भी छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.

हरक सिंह रावत लगातार बीजेपी को ब्लैकमेल कर रहे थे. इससे पहले भी वो पार्टी को दवाब में लेकर अपनी मांगें मनवाते रहे हैं. इस बार पार्टी उनके आगे नहीं झुकी और कार्रवाई कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इससे पहले दिसंबर महीने में हरक सिंह रावत कैबिनेट से उठकर चले गए थे और इस्तीफे की धमकी दी थी. तब राज्य सरकार ने उनकी मांग मानते हुए कोटद्वार में एक मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दे दी थी. हालांकि इस बार हरक सिंह रावत की मांग और ज्यादा बढ़ गयी.

माना जा रहा है कि अब हरक सिंह रावत सोमवार को दिल्ली में कॉग्रेस में शामिल हो सकते हैं, हरक सिंह रावत पांच साल पहले कंग्रेस से बागी होकर बीजेपी में आए थे. वैसे हरक सिंह रावत का राजनीतिक दल बदलने का इतिहास काफी पुराना है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dahmi) ने कोर ग्रुप की मीटिंग में हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला लिया. आज उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक में सभी 70 सीटों पर भी चर्चा हुई है. कोर ग्रुप का सदस्य होने के बावजूद भी हरक सिंह मीटिंग में नहीं गए. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के खिलाफ नोएडा में FIR, चुनाव प्रचार के दौरान किया कोविड नियमों का उल्लंघन 

ये भी पढ़ें- COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 18286 केस की पुष्टि, संक्रमण दर में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget