एक्सप्लोरर

पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को बताया पीएम मोदी की साजिश

अजीज कुरैशी ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि बीजेपी बिना दुल्हे की बारात है. बीजेपी जिसको सहरा बांधती है, वही भाग जाता है.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में पुलवामा हमले पर सियासत जारी है. अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. अजीज कुरैशी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश थी.

मौका मिल सके इसलिए पुलवामा प्लान किया- कुरैशी

अजीज कुरैशी ने कहा कि पुलवामा प्लान करके आपने (पीएम मोदी ) करवाया ताकी मौका मिल सके. जनता सब समझती है. उन्होंने कहा, ‘’अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी.’’ इसी साल फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी.

 बीजेपी बिना दुल्हे की बारात- कुरैशी

वहीं, अजीज कुरैशी ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि बीजेपी बिना दुल्हे की बारात है. बीजेपी जिसको सहरा बांधती है, वही भाग जाता है. कोई डर की वजह से सामने नहीं आ रहा है.’’

बीजेपी में नपुंसक लोग- कुरैशी

अजीज कुरैशी ने दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी. बीजेपी पर हमला करते हुए अजीज कुरैशी ने कहा, ‘’यहां बीजेपी नेताओं ने कारखाने बंद करा दिए हैं. बीजेपी ने नौजवानों को तबाह किया है. बीजेपी में नपुंसक लोगों ने अपने ही क्षेत्र के कारखाने बंद करा दिए. इन्हें वोट मांगने का क्या हक है.’’

यह भी पढ़ें-

यूपी में आज से कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी शुरुआत, राहुल भी रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी का बड़ा एलान, सरकार बनी तो बनाएंगे 'प्रवासी भारतीय मंत्रालय' बेटे को टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की, हिसार में तीन परिवारों के बीच हो सकता है मुकाबला कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल बोले- देश बचाने के लिए अंत तक कोशिश जारी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget