एक्सप्लोरर

गठबंधन पर छलकी केजरीवाल की बेबसी, बोले- मैं चाहता हूं गठबंधन, कांग्रेस मना कर रही है

लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम विपक्षी पार्टियों की कोशिश है कि केंद्र में दोबारा मोदी सरकार को आने से रोका जाए. इसके लिए सभी विपक्षी दल एक बैनर के तले जमा हो रहे हैं और महागठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस की राजनीति को चुनौती देकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं. कांग्रेस का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि उनके साथ मेरा गठबंधन हो लेकिन उन्होंने ऐसा करने से लगभग मना कर दिया है.

दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, ''हमारे मन में देश को लेकर बहुत ज्यादा चिंता है उसी वजह से हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर लालायित हैं. उन्होंने (कांग्रेस) ने लगभग मना कर दिया है.''

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम विपक्षी पार्टियों की कोशिश है कि केंद्र में दोबारा मोदी सरकार को आने से रोका जाए. इसके लिए सभी विपक्षी दल एक बैनर के तले जमा हो रहे हैं और महागठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं.

बता दें कि हाल में आए कई चुनावी सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि लोकसभा चुनाव 2019 में केजरीवाल की पार्टी को दिल्ली और पंजाब में एक भी सीट नहीं मिलेगी. दिल्ली में जहां केजरीवाल के पास फिलहाल 66 विधायक हैं तो वहीं पंजाब में पार्टी के पास 20 विधायक हैं.

दिल्ली विधानसभा में आप जहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी तो वहीं पंजाब में 20 विधायकों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी है. आप पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) को पीछे छोड़कर मुख्य विपक्षी दल बना हुआ है. बता दें कि एसएडी के पास मात्र 14 विधायक है.

दिल्ली सरकार Vs एलजी: अधिकारों की लड़ाई में मिली झटके बाद AAP का फिल्मी बयान, कहा- तारीख पर तारीख

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल, कहा- SC का फैसला जनतंत्र के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget