एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने कहा- सावरकर को भारत रत्न देने पर विचार होता है तो फिर इस देश को भगवान बचाए

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल की है. घोषणा पत्र में इस बात को शामिल करने पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस ने कहा कि अगर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ऐसा कोई विचार होता है तो फिर इस देश को भगवान बचाए.

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह दावा भी किया, ''सावरकर के ऊपर महात्मा गांधी की हत्या के मामले में फौजदारी का मुकदमा चला है. यह बात सही है कि वह बरी हो गए थे. इसके बाद कपूर आयोग बना. एक पत्रकार ने अपने लेख में लिखा है कि कपूर आयोग इस निष्कर्ष पहुंचा कि सभी तथ्य इस बात के अलावा दूसरी अन्य बातों को नकार रहे थे कि हत्या की साजिश सावरकर एवं उनके समूह की थी.''

उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर अगर ऐसी किसी चीज (सावरकर को भारत रत्न देने) के ऊपर सरकार विचार करती है तो फिर इस देश को भगवान बचाए.'' तिवारी ने कहा, ''अगर कपूर आयोग की लिखी रिपोर्ट में बात सही है तो सरकार को बहुत ही गंभीरता से विचार करना चाहिए कि क्या महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यह कदम उचित है?''

बीजेपी ने घोषणा पत्र में किया एलान

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह आरएसएस और बीजेपी का एक बहुत ही सुनियोजित और बहुत सोचा समझा कदम है. उन्होंने कहा कि एक तरफ महात्मा गांधी की तारीफ करते रहो और दूसरी तरफ सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग करते रहो.

गौरतलब है कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने कहा कि वह केंद्र की एनडीए सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग करेगी. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जारी चुनाव घोषणापत्र में प्रदेश इकाई ने समाज सुधारकों-- ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भी यह सम्मान देने की मांग की है.

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को सभी 288 सीटों पर मतदान होना है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

महाराष्ट्र चुनाव: पवार के गढ़ बारामती में सेंध लगाने की कोशिश में बीजेपी, एनसीपी ने कहा- कोई टक्कर नहीं

महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने RSS को निशाने पर लिया, कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget