एक्सप्लोरर

सीएम योगी चौरी-चौरा में बोले- हमने एक यंत्र विकसित किया है, जो सड़क भी बनाता है और माफिया के ऊपर भी चलता है

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाजी जारी है और दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. राज्य में अब दो चरणों का मतदान होना बाकी है. 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के चौरी-चौरा में में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. योगी ने एक बार फिर बुलडोजर का जिक्र किया और सपा पर तंज कसा. योगी ने कहा, "समाजवादी पार्टी के लोग परेशान हैं कि इतने सारे काम करने के लिए हमारे पास पैसा कहां से आ रहा है. मैंने कहा कि एक तो नीयत साफ होनी चाहिए. दूसरा हमने एक यंत्र विकसित किया है, जो सड़क भी बनाता है और माफिया के ऊपर भी चलता है."

सीएम ने कहा, "हम बुलडोजर का बेहतरीन उपयोग कर रहे हैं. लेकिन इसे चलाने के लिए दमदार सरकार चाहिए." योगी ने कहा, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा क्षेत्र में उमड़ा यह अथाह 'जन सैलाब' घोर परिवारवादियों पर प्रचंड राष्ट्रवादियों की ऐतिहासिक विजय का सिंहनाद है. जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से यहां के हर बूथ पर खिलेगा कमल का फूल."  योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम ट्वीट किए, "जनपद गोरखपुर के चिल्लूपार क्षेत्र की सुशासन प्रिय जनता ने ठाना है, माफियावादियों, तमंचावादियों को कठोर सबक सिखाना है. जनता-जनार्दन के असीम समर्थन से यहां प्रचंड राष्ट्रवादी जीतेंगे और घोर परिवारवादी बुरी तरह से हारेंगे."

योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी, हमेशा समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता इस वक्त चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और सपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इधर अखिलेश यादव भी तीखे वार करने से नहीं चूक रहे. उत्तर प्रदेश में अब तक 5 चरणों का मतदान हो चुका है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. प्रदेश में अब दो चरणों का मतदान बाकी है. इस बार राज्य में बीजेपी और सपा रालोद गठबंधन की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि यह तो 10 मार्च को चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि किस पार्टी को जनता ने बहुमत दिया है. 

यह भी पढ़ेंः

Ukraine-Russia War: वॉर के चौथे दिन भी जारी है यूक्रेन पर हमले, रूस का दावा- सेना ने घेरे दो बड़े शहर

Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को 'मात' देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget