एक्सप्लोरर

Suspense over CM: छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश में भी बनेगा नया सीएम या बचा रहेगा शिवराज का ताज, आज साफ हो सकती है तस्वीर

MP CM: भोपाल में बीजेपी के सभी विधायक आज शाम 4 बजे से बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीएम के नाम पर चर्चा होगी. विधायकों की सहमति के बाद नाम आलाकमान को भेजा जाएगा.

Suspense over CM in Madhya Pradesh: छत्तीसगढ़ के अब उसके पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी सीएम का सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद है. आज शाम (11 दिसंबर) बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें पार्टी की तरफ से प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे. इस दौरान सीएम के नाम पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद पार्टी आलाकमान सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि ये सारी प्रक्रिया आज हो जाएगी.

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया व वीडी शर्मा जैसे नामों की चर्चा है. इन अटकलों पर आज होने वाली बैठक के बाद विराम लग जाएगा. चर्चा है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बीजेपी मध्य प्रदेश में भी लीडरशिप बदल सकती है. हालांकि विधायक किस नाम पर मुहर लगाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

तीनों पर्यवेक्षक होंगे बैठक में शामिल

भोपाल के पार्टी मुख्यालय में शाम 4 बजे से विधायक दल की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा भी शामिल होंगे. ये सभी पार्टी नेताओं के साथ मिलकर एक नाम पर सहमति बनाएंगे. फिर विधायक दल की बैठक में इस नाम पर चर्चा होगी और फाइनल मुहर लगाई जाएगी.

बैठक से पहले शिवराज ने की पूजा-अर्चना

वहीं, विधायक दल की बैठक से एक दिन पहले शिवराज सिंह परिवार के साथ करुणा धाम आश्रम पहुंचे. उन्होंने शतचंडी यज्ञ में भाग लिया. य़ज्ञ में पूर्णाहूति देने के बाद शिवराज सिंह खांडवा के लिए रवाना हो गए. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन सीएम पद को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि शिवराज सिंह ने अब तक सीएम के पद से इस्तीफा नहीं दिया है. वो नतीजों के बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर हैं, लेकिन आगे भी वह सीएम बने रहेंगे या नहीं इसका फैसला आज होगा.

नए चेहरे को लेकर विपक्ष ने किया हमला

वहीं, मध्य प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तरह नए चेहरे को सीएम बनाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवराज सिंह को सीएम न बनाए जाने की चर्चा को बीजेपी नेतृत्व के डर से जोड़ते हुए कहा, “पार्टी को डर है कि कहीं वे मोदी से भी बड़े न बन जाएं. क्योंकि उन्हें पता है कि अब शिवराज की पहचान न सिर्फ एमपी में बल्कि पूरे देश में भी हो जाएगी.” ऐसे में साफ है कि सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक पर न सिर्फ बीजेपी नेताओं की बल्कि विपक्षी दलों की भी नजर बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें

Article 370: क्या है जम्मू-कश्मीर के विलय से लेकर आर्टिकल 370 के हटाए जाने तक की कहानी? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget