एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: बीजेपी 8 अप्रैल को जारी करेगी अपना घोषणापत्र

मेनिफेस्टो जारी करने के मामले में कांग्रेस बाजी मार चुकी है और 2 अप्रैल को ही पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव शुरू होने में सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए हैं और 11 अप्रैल को देश के आम चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. जहां एक ओर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 2 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है वहीं केंद्र की सत्ता पर आसीन बीजेपी ने अभी तक अपना चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है. हालांकि अब खबर आई है कि बीजेपी 8 अप्रैल को अपना घोषणापत्र या संकल्प पत्र जारी करेगी.

माना जा रहा है कि इस घोषणापत्र में बीजेपी 2014 में किए गए वादों में से कुछ अधूरे रह गए कामों को पूरा करने को लेकर वादे कर सकती है. इसके अलावा किसानों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, महिलाओं के लिए कुछ वादों का एलान कर सकती है.

2 अप्रैल को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से न्याय (न्यूनतम आय गारंटी) योजना का वादा किया है जिसके तहत अगर पार्टी सत्ता में आती है तो 20 फीसदी सबसे ज्यादा गरीबों के खाते में साल में 72,000 रुपये डालने का एलान किया है. इसके अलावा रोजगार का मुद्दा दूसरा बड़ा वादा है. 22 लाख खाली सरकारी पदों को एक साल में भरे जाने के साथ ग्रामीण इलाकों में हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने जैसे वादे किए गए हैं. कांग्रेस के हाल ही में जारी घोषणापत्र को लेकर बीजेपी के कई नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आलोचना की है.

कांग्रेस के घोषणापत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढकोसलापत्र बताया तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झूठ का पुलिंदा बताया तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे छलावा बताया. इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने इस घोषणापत्र में देश तोड़ने वाले वादे किए क्योंकि इसमें देशद्रोह कानून को लेकर बड़ा वादा किया गया है. कांग्रेस के घोषणापत्र में लिखा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (जो की देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) जिसका दुरूपयोग हुआ और बाद में नये कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है उसे खत्म किया जायेगा.

PM Modi On ABP: पीएम मोदी के इंटरव्यू की Full Transcript, पढ़ें शब्दशः

PM Modi on ABP:SP-BSP गठबंधन पर बोले PM मोदी, 'लोकतंत्र में चुनौती होनी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget