एक्सप्लोरर

तारीखों के एलान के बाद AAP का Door to Door कैंपेन लॉन्च, Arvind Kejriwal बोले- चुनाव हमारे लिए परिवर्तन का जरिया

Assembly Election 2022 News: अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर टू डोर कैंपेन शुरू हो चुका है. हर जगह दिल्ली सरकार के कामों को लोगों तक पंहुचाना है. 

Assembly Election 2022: पांच राज्यों में चुनावों का एलान हो चुका है, लेकिन चुनाव आयोग का निर्देश है कि कोरोना की वजह से 15 जनवरी तक किसी प्रकार की रैली, जनसभा और रोड शो पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज वर्चुअल तरीके से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर टू डोर कैंपेन शुरू हो चुका है. हर जगह दिल्ली सरकार के कामों को लोगों तक पंहुचाना है. 

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरूआत प्रकाश पर्व की बधाई के साथ की. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व की सबको बधाई. चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा की है, हमारे लिए यह एक पार्टी को हराकर दूसरी पार्टी को लाने का जरिया नहीं है, परिवर्तन का जरिया है. केजरीवाल ने कहा कि आप जब चुनाव प्रचार के लिए निकलें तो इस मंशा के साथ निकलें कि भृष्ट व्यवस्था को उखाड़कर नई ईमानदार व्यवस्था लागू करनी है.

दिल्ली में हमने यह दिखाया है कि परिवर्तन सम्भव है. इन पार्टियों ने अब तक यह दिखाया है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दी जा सकती, इन पार्टियों ने 75 साल में व्यवस्था नहीं बदली. डोर टू डोर कैम्पेन की शुरूआत करने से पहले केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी किसी के घर जाएं तो सबसे पहले उनका हाल पूछें. उन्हें जरूरत हो तो मदद करें, यह हमारे लिए सेवा का मौका होना चाहिए. उन्हें बताएं कि दिल्ली में कैसे आम आदमी पार्टी ने स्कूल अस्पताल बिजली पानी ठीक किए. हमें किसी दूसरी पार्टी वाले को गाली नहीं देनी, पॉजिटिव कैम्पेन करना है, सब अपने हैं हमें सबका दिल जीतना है.

ये भी पढ़ें- Delhi में संक्रमण की आंधी, एक दिन में करीब 23 हज़ार लोग Corona Positive, 17 लोगों की मौत हुई

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अगर कोई पूछे कि आम आदमी पार्टी सब कुछ फ्री क्यों करती है, तो पूछना कि क्या आज सबको फ्री में शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए. अब मंत्री विधायक सेवा करेंगे. जनता को सभी सुविधाएं मिलेंगी. चुनावों में कार्यकर्ताओं को जुटने के संदेश के साथ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले एक महीने सब अपने काम से छुट्टी ले लें. हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है. मास्क जरूर पहनकर रखें, सभी कोरोना नियमों का पालन करें.

ये भी पढ़ें- Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार करना इस वक्त हर पार्टी की ज़रूरत बन गयी है. इस पर अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ता सोशल मीडिया डिजिटल मीडिया में मास्टर हैं, हमें इस माध्यम से सबके बीच पहुंचना है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget