एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election: AAP ने जारी की 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सीएम के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को उतारा

Himachal Pradesh Assembly Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे. 

AAP Candidate List 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आप (AAP) ने बुधवार (19 अक्टूबर) को 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. आम आदमी पार्टी अब तक कुल 58 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. आप ने सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) के खिलाफ गीता नंद ठाकुर (Gita Nand Thakur) को उतारा है. बीते दिन ही कांग्रेस (Congress) की ओर से भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी.

इसके अलावा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. आप के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से हिमाचल प्रदेश के लिए दूसरी लिस्ट जारी की गई है. आप ने ट्वीट कर लिखा कि, "हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की हमारी दूसरी सूची जारी है. सभी को शुभकामनाएं." 

बीजेपी-कांग्रेस ने भी जारी की लिस्ट

इससे पहले मंगलवार (18 अक्टूबर) को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया. कांग्रेस ने इस लिस्ट में केवल एक सीट छोड़ कर बाकी सभी मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है. इसके बाद बुधवार (19 अक्टूबर) को हिमाचल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. 

जय राम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे चुनाव

पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के एक दिन बाद सूची जारी की गई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी की चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सिराज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. 

12 नवंबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बीते शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) की तारीखों की घोषणा की थी. 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Himachal Election 2022: हिमाचल में BJP का 'बोल्ड' फैसला, काट दिए 10 मौजूदा विधायकों के टिकट, जानें- वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget