एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 18 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है JJP, बीजेपी से गठबंधन की कोशिश जारी

दिल्ली चुनाव: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी 10 सीटें जीतकर किंगमेकर बनी थी. जेजेपी के सहयोग से हरियाणा में बीजेपी की सरकार चल रही है.

दिल्ली चुनाव: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के बाद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी दिल्ली में भी किस्मत आजमाना चाहती है. दुष्यंत चौटाला ने रविवार को दिल्ली चुनाव लड़ने का एलान किया था. हालांकि जेजेपी की कोशिश बीजेपी के साथ गठबंधन करने की है क्योंकि हरियाणा में दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला रही हैं. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जेजेपी की दिल्ली में 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी है.

जेजेपी नेता और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि बीजेपी के साथ गठबंधन पर स्थिति अगले दो दिन में साफ हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी दोनों पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नज़र उन सीटों पर चुनाव लड़ने की है जहां पर जाट वोटर्स अच्छी खासी तादाद में है. पूर्व में दुष्यंत चौटाला के दादा की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल भी दिल्ली की हरियाणा के नजदीक सीटों पर चुनाव लड़ती रही है. दुष्यंत चौटाला की नज़र भी बहादुर और फरीदाबाद के नजदीक लगती सीटों पर है.

जेजेपी बनी थी किंगमेकर

बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने 2018 के अंत में जननायक जनता पार्टी बनाई थी. हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर जेजेपी किंगमेकर बनी थी. चुनावी नतीजों के बाद जेजेपी ने बीजेपी सरकार में शामिल होने का फैसला किया और मनोहर लाल खट्टर सरकार में दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम का पद दिया गया.

दिल्ली चुनाव: कमांडो सुरेंद्र नहीं बचा पाए अपना टिकट, 2008 मुंबई हमले में हुए थे घायल

वैसे 2020 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी अकेली ऐसी पार्टी नहीं है जो कि पहली बार अपनी किस्मत आजमाने जा रही है. बिहार से संबंध रखने वाले मतदाताओं को देखते हुए चिराग पासवान की एलजेपी और लालू यादव की आरजेडी भी चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. आरजेडी की कोशिश कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने की है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget