एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: कमांडो सुरेंद्र नहीं बचा पाए अपना टिकट, 2008 मुंबई हमले में हुए थे घायल

दिल्ली चुनाव: 2013 में कमांडो सुरेंद्र ने पहली बार दिल्ली कैंट से चुनाव लड़ा था. पहले चुनाव में कमांडो सुरेंद्र 355 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जिन 15 विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें दिल्ली कैंट के एमएलए कमांडो सुरेंद्र का नाम भी शामिल है. कमांडो सुरेंद्र 2013 और 2015 में दिल्ली कैंट से विधायक चुने जा चुके हैं. आम आदमी पार्टी के निर्माण के समय अरविंद केजरीवाल ने कमांडो सुरेंद्र के पेंशन के मुद्दे को खूब उठाया था और उन्हें एक बहादुर जवान के तौर पर पेश किया गया था.

कमांडो सुरेंद्र एनएसजी का हिस्सा थे और 2008 के मुंबई हमले के समय वह घायल हो गए थे. इसके बाद कमांडो सुरेंद्र ने अपनी पेंशन हासिल करने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी थी. हरियाणा के झज्जर जिले से संबंध रखने वाले कमांडो सुरेंद्र जब पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे उसी वक्त उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी.

अरविंद केजरीवाल ने कमांडो सुरेंद्र को आम आदमी पार्टी का फाउंडर मेंबर भी बनाया था. 2012 में आम आदमी पार्टी के फाउंडेशन डे के दिन भी केजरीवाल ने कमांडो सुरेंद्र के मुद्दे को उठाया था.  2013 में कमांडो सुरेंद्र ने पहली बार दिल्ली कैंट से चुनाव लड़ा और बेहद ही कड़े मुकाबले में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार करण सिंह तंवर को 355 वोट से मात दी थी. 2015 में कमांडो सुरेंद्र करीब 29 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे. इस बार आम आदमी पार्टी ने कमांडो सुरेंद्र के स्थान पर वीरेंद्र सिंह कादयान को टिकट दिया है.

फर्जी डिग्री विवाद का कर चुके हैं सामना

विधायक रहते हुए कमांडो सुरेंद्र को फर्जी डिग्री विवाद का सामना भी करना पड़ा था. कमांडो सुरेंद्र ने सिक्किम यूनिवर्सिटी से BA किया है और इसी डिग्री को लेकर वह विवादों में आए थे. हालांकि बाद में एक आरटीआई के जरिए उनकी डिग्री से जुड़ा यह विवाद खत्म हो गया था.

दिल्ली चुनाव: पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते का टिकट कटा, पिछले चुनाव में करोड़ों की नौकरी छोड़ने वाला चेहरा थे

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होने जा रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

दिल्ली चुनाव: फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार हुए थे पूर्व मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर, फिर मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget