एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: AAP से एक कदम आगे निकली कांग्रेस, एक लीटर पानी बचाने पर 30 पैसे देने का वादा किया

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी को मिली कामयाबी को देखते हुए कांग्रेस भी नए वादों के जरिए दिल्ली के वोटर्स को लुभाने की कोशिशों में लग गई है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में सस्ती बिजली और फ्री पानी देने का वादा किया था. आम आदमी पार्टी के इस वादे को अच्छी खासी कामयाबी मिली थी और पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी. आम आदमी पार्टी के इस वादे को देखते हुए दिल्ली में वापसी की कोशिशों में लगी आम आदमी पार्टी ने भी फ्री पानी को लेकर एक कदम और बढ़ाने का फैसला किया है. कांग्रेस पार्टी ने एलान किया है कि वह दिल्ली के लोगों को पानी बचाने पर कैशबैक ऑफर करेगी.

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने एलान किया है कि उनकी सरकार आने पर दिल्ली के लोगों को 20 हजार लीटर फ्री पानी मिलता रहेगा. इतना ही नहीं उन्होंने कैशबैक के वादे का एलान करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को एक लीटर पानी बचाने पर 30 पैसे मिलेंगे. सुभाष चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी पर पानी बचाने के लिए पहल शुरू नहीं करने के लिए निशाने पर लिया है.

सुभाष चोपड़ा ने कहा, ''हमारे वादे से लोगों को पानी बचाने का महत्व समझ में आएगा. सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि अगर दिल्ली में पानी को नहीं बचाया जाता है तो भविष्य में बहुत ज्यादा परेशानी होगी. कांग्रेस ने इससे पहले दिल्ली वासियों को बिजली में 600 यूनिट तक राहत देने का एलान किया था. इसके साथ ही कांग्रेस ने किसानों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा भी किया.

दिल्ली चुनाव: मनीष सिसोदिया के पास नहीं है अपनी कार, संपत्ति में भी इजाफा नहीं

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. कांग्रेस की पहली लिस्ट शुक्रवार शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि सोनिया गांधी के अनुरोध के बावजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव से दूरी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Delhi Election: कैंडिडेट तय करने के लिए बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, गृहमंत्री शाह और पीएम मोदी भी शामिल

2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी और उसका वोट शेयर 10 फीसदी से भी नीचे चला गया था. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजों का एलान 11 फरवरी को किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर

वीडियोज

Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
Iran-US War: एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget