एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू, 2015 में मैदान में थे सबसे कम उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव: 2015 में 673 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई थी. 231 उम्मीदवार ऐसे थे जिनके पेपर रिजेक्ट हो गए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी यानी आज से उम्मीदवारों के पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दिल्ली में नॉमिनेशन के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 36 इलेक्शन ऑफिस बनाए गए हैं. दिल्ली के 11 जिलों के चुनाव अधिकारी कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन पेपर्स लेने का काम करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. हालांकि 19 जनवरी को साप्ताहिक अवकाश के चलते नॉमिनेशन अप्लाई नहीं होंगे. 24 जनवरी को कैंडिडेट्स के पास अपना नॉमिनेशन वापस लेने का विकल्प रहेगा.

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी तक है. बता दें कि 2015 में 924 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था जिनमें से 231 कैंडिडेट्स के पेपर्स रिजेक्ट हो गए थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में 673 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जो कि दिल्ली में उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने का अब तक का सबसे कम नंबर है.

1993 में मैदान में थे सबसे ज्यादा उम्मीदवार

1993 में दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे. पहले चुनाव में 1,316 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. अब तक किसी भी चुनाव में दिल्ली में 1993 से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा नहीं लिया है. 1998 में 815, 2003 में 817, 2008 में 875, 2013 में 880 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लड़ने के लिए उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये की जमानत राशि देनी होगी. हालांकि दिल्ली में 12 रिजर्व सीट भी हैं और इन सीटों पर जमानत की राशि पांच हजार रुपये होगी. अगर उम्मीदवार कुल डाले गए वोटों का 1/6 हिस्सा नहीं हासिल कर पाते हैं तो उनकी जमानत राशि जब्त हो जाएगी. इसके अलावा नॉमिनेशन अप्लाई करने के बाद एक उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है.

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को चुनौती दे सकते हैं उन्हीं के पुराने साथी, पाला बदलने वाले इन नेताओं की दावेदारी भी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget