एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: राघव चड्डा और आतिशी पर दांव लगा सकती है AAP, रेस में शुमार हैं ये चेहरे

दिल्ली चुनाव: लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कम से कम तीन चेहरे ऐसे हैं जिनकी दावेदारी टिकट के लिए मजबूत मानी जा रही है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में भी दांव लगा सकती है और जल्द ही उनके नामों का एलान भी हो सकता है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है.

अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कम से कम दो उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है. टिकट की दावेदारी में आतिशी और राघव चड्डा का नाम सबसे मजबूत बताया जा रहा है. द हिंदू ने दावा किया है कि राघव चड्डा को राजेंद्र नगर से और आतिशी को कालकाजी से टिकट दिया जा सकता है.

इन दोनों के अलावा दिल्ली आप के पूर्व संयोजक दिलीप पांडे भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं. दिलीप पांडे को कहां से पार्टी टिकट देगी यह अभी साफ नहीं है. दिलीप पांडे को आम आदमी पार्टी ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था.

दिल्ली चुनाव: युवा चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी, ये है बड़ी वजह

पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि आम आदमी पार्टी 14 जनवरी को अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. ऐसे भी कयास हैं कि 10, 12 विधायकों को छोड़कर आम आदमी पार्टी अपने बाकी सभी विधायकों को दोबारा से टिकट दे सकती है.

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया था. बीजेपी पिछले चुनाव में सिर्फ तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है और नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को चुनौती दे सकते हैं उन्हीं के पुराने साथी, पाला बदलने वाले इन नेताओं की दावेदारी भी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget