एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: सचिन पायलट का दावा- कांग्रेस नहीं बल्कि इस पार्टी को मिलेगी जीत

सचिन पायलट ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा है कि कोई भी चुनाव पैसे के दम पर नहीं जीता जा सकता है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली की सियासत में लगातार 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी. 2020 में अपनी खोई जमीन हासिल कर रही कांग्रेस पार्टी को एक करारा झटका लगा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का मानना है कि दिल्ली में बीजेपी को पछ़ाड़कर आम आदमी पार्टी दोबारा से सत्ता में आने में कामयाब रहेगी.

सचिन पायलट ने कहा, ''सब कुछ पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है. आम आदमी पार्टी 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब होगी.'' बीजेपी की आलोचना करते हुए पायलट ने आगे कहा, ''लोगों की ताकत की आखिरी में सबकुछ तय करती है. पैसे से चुनाव नहीं जीत सकते. झारखंड में बीजेपी को जीत नहीं मिली. आखिर में वोटर ही सरकार तय करता है.''

कांग्रेस के लिए झटका

सचिन पायलट के आम आदमी पार्टी की जीत वाले दावे को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है. कांग्रेस की हालत पिछले चुनाव में इतनी बुरी थी कि पार्टी महज 9.7 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई और तीसरे नंबर पर रही. हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली में मजबूत वापसी की थी. पार्टी का वोट प्रतिशत 13 फीसदी बढ़ गया था और वह 22 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही थी. 2015 में 54 फीसदी वोट हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में 18 फीसदी वोट मिले थे.

दिल्ली चुनाव: मैदान में हैं 672 उम्मीदवार, केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं 27 कैंडिडेट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा. नतीजों का एलान 11 फरवरी को होना है.

दिल्ली चुनाव: 164 उम्मीदवार हैं करोड़पति, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 55 करोड़पतियों पर लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget