एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 164 उम्मीदवार हैं करोड़पति, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 55 करोड़पतियों पर लगाया दांव

धर्मपाल लाकड़ा के अलावा आम आदमी पार्टी के तीन और उम्मीदवारों के पास 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.चुनाव लड़ रहे कुल 672 उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक लाख से कम है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली चुनाव में इस बार करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है. 2020 में कुल 672 उम्मीदवारों में से 164 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं. 2015 में किस्मत आजमा चुके 673 में से 143 उम्मीदवार ही करोड़पति थे. इस तरह से 2015 के मुकाबले 2020 में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

इसके अलावा इस बार 13 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. इसमें आप के छह, कांग्रेस के चार और बीजेपी के तीन उम्मीदवार शामिल हैं. मुख्य पार्टियों में कांग्रेस के 55 उम्मीदवार करोड़पति हैं. बीजेपी ने 54 और आम आदमी पार्टी ने 51 करोड़पति उम्मीदवारों पर दांव लगाया है. चुनाव लड़ रहे चार सबसे अमीर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से ही हैं. मुंडका से चुनाव लड़ रहे आप के धर्मपाल लाकड़ा के पास 292.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

आप उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर

तीन उम्मीदवारों ने 80 करोड़ रुपये के करीब संपत्ति घोषित की है. आप के टिकट पर आरके पुरम सीट से चुनाव लड़ रहीं परमिला टोकस ने अपने और अपने परिवार के नाम पर 80.8 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. आप के बदरपुर से उम्मीदवार राम सिंह नेताजी ने भी 80 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. कांग्रेस के नेता रहे राम सिंह दो बार विधायक रहे चुके हैं, जो अब आप का दामन थाम चुके हैं.

पटेल नगर से चुनाव लड़ रहे आप के राज कुमार आनंद ने 76 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. टोकस कांग्रेस की प्रियंका सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जो अमीर उम्मीदवारों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. प्रियंका सिंह ने 70.3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है.

घोषणापत्र: CAA अमित शाह ने बनाया वो शाहीन बाग जाएं, हम अपने काम पर चुनाव लड़ रहे

बीजेपी के उम्मीदवार इस सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं. छतरपुर से उम्मीदवार ब्रह्म सिंह तंवर ने 66.3 करोड़ रुपये, कृष्णा नगर से अनिल गोयल ने 64.1 करोड़ रुपये और बिजवासन से सत प्रकाश राणा ने 57.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है.

इसके अलावा नौवें व 10वें नंबर पर भी आप उम्मीदवार ही हैं. राजौरी गार्डन से धनवंती चंदेला के पास 56.9 करोड़ रुपये और उत्तम नगर से नरेश बाल्यान के पास 56.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है. चुनाव लड़ रहे पांच उम्मीदवारों ने एक लाख रुपये या उससे भी कम की संपत्ति घोषित की है.

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget