एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: पूर्वांचली वोटर्स पर है कांग्रेस और बीजेपी की नज़र, बिहारी चेहरों को मिला तवज्जो

दिल्ली चुनाव: दिल्ली की 20 से 22 सीट ऐसी हैं जहां पूर्वांचली वोटर्स का प्रभाव है. इन सीटों पर पूर्वांचली वोटर्स जीत, हार में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

नई दिल्ली: 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के यूपी और बिहार से संबंध रखने वाले 12 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स की अच्छी खासी तादाद को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस उन्हें अपने पाले में लाने की पूरी कोशिशों में लगी हुई हैं. बीजेपी में जहां पूर्वांचली चेहरे मनोज तिवारी को दिल्ली में पार्टी की कमान दे रखी है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया. इतना ही नहीं दोनों पार्टियों ने बिहार के क्षेत्रिय दलों आरजेडी, जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन भी किया है.

पूर्वांचली समाज के लोग मुख्य तौर पर उत्तरी-पश्चिमी, उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली इलाकों में ज्यादा हैं. जद (यू) के एक नेता कहते हैं, "दिल्ली चुनाव का दायित्व बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा को सौंपा गया है. दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वाचल के लोग रहते हैं, इसी भरोसे जदयू यहां से कुछ सीटें हासिल करने की उम्मीद में है. पिछले दिनों बदरपुर में पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर चुके हैं."

दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार जेडीयू के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी ने जेडीयू को दो सीटें दी है. बीजेपी की कोशिश एलजेपी को भी अपने पाले में लाने की हैं. एलजेपी को बीजेपी की ओर से एक सीट ऑफर की गई है. हालांकि एलजेपी के साथ गठबंधन पर तस्वीर साफ होना बाकी है.

कांग्रेस ने भी किया गठबंधन

वहीं आरजेडी, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर रही है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, "राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहारियों के दिल में रहते हैं, भले ही बिहार के लोग बिहार के गांवों में रहते हों या दिल्ली जैसे शहरों में. इसलिए इस चुनाव में मनोज झा की काबिलियत और आरजेडी अध्यक्ष लालू के नाम का फायदा आरजेडी और कांग्रेस दोनों को मिलेगा."

दिल्ली चुनाव: 2015 में 78 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत हुई थी जब्त

दिल्ली में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. कहा जाता है कि दिल्ली की तकरबीन 20-22 सीटों पर पूर्वाचल और बिहार के मतदाताओं का प्रभाव है. यही वजह है कि हर पार्टी पूर्वाचल के मतदाताओं पर खास नजर रख रही है. यही कारण है कि आरजेडी, कांग्रेस और जद (यू) बिहार के नेताओं को प्रभारी बनाकर पूर्वाचल के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के प्रयास की रणनीति पर काम कर रही है.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली चुनाव के नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget