एक्सप्लोरर

UPSC Success Story:​ ​डिप्रेशन ने छीन लिया था चैन, सुसाइड के आने लगे थे ख्याल, फिर ऐसे जीता खुद का भरोसा और बन गए IPS

IPS Success Story: अमित लोढ़ा बिहार के टॉप अधिकारियों में से एक हैं. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई पूरी की है.

IPS Amit Lodha Success Story: कहते हैं खुद पर अगर भरोसा हो तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है. वेबसीरीज से चर्चा में आ चुके आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के जीवन की कहानी कुछ ऐसी ही है. कई नक्सली गैंग का सफाया करने वाले आईपीएस अमित लोढ़ा के जीवन में भी एक समय ऐसा आया था जब वह डिप्रेशन का शिकर हो गए थे और आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे थे. हालांकि उन्होंने हिम्मत दिखाई और खुद पर भरोसा बनाए रखा. उनके इसी भरोसे ने उन्हें स्वर्णिम सफलता का मुकाम दिलाया.

आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान अमित का हौंसला जवाब देने लगा था. गणित जैसे विषय में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था. उनके खराब प्रदर्शन के कारण उनके साथी उनसे दूरी बनाने लगे थे. अपने प्रति दुर्व्यवहार से आहत अमित धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगे. इससे उनका पढ़ाई में प्रदर्शन और खराब होता गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. खुद पर भरोसे को बनाए रखा. गणित में ई-कैटेगरी मिलने के बाद भी उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया.

खुद पर अटूट भरेासे का इससे बेहतर शायद ही कोई उदाहरण हो. अमित ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान उसी विषय को मुख्य विषय के तौर पर चुना जिसके कारण आईआईटी में वह खुद को खत्म करने के बारे में सोचने लगे थे. यूपीएससी की परीक्षा में गणित में अमित ने न केवल अच्छे मार्क्स हासिल किए बल्कि बेहतर रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो और खुद पर भरोसा हो तो कोई मंजिल दूर नहीं.

खत्म किया महतो गैंग का चैप्टर

सुपर कोप के नाम से जाने-जाने वाले अमित लोढ़ा किसी परिचय के मोहताज नहीं है. बिहार में क्राइम के चैप्टर पर रोक लगाने में इनकी खास भूमिका रही है. उन्होंने साल 1995 में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और 1998 में आईपीएस के तौर पर ज्वाइन किया था. खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ अमित का करियर आगे बढ़ ही रहा था कि वर्ष 2005 में नए नवेले जिला बने शेखपुरा में उन्हें भेजा गया है. जहां उनका सामना महतो गैंग से हुआ. काफी सूझबूझ और बहादुरी के चलते अमित ने इस गैंग का चैप्टर क्लोज कर दिया. जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.  

शेड्यूल बनाकर की तैयारी

आईपीएस अमित ने सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से स्कूली पढ़ाई की है. आज उनकी गिनती सीनियर आईपीएस अफसरों में होती है. वह बताते हैं कि यूपीएससी क्रैक करने के लिए उन्होंने एक शेड्यूल बनाया और उसे फॉलो कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- UGC NET Re-Exam 2024: कब आयोजित होगा यूजीसी नेट का री-एग्जाम, एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
IIT Teacher Shortage:  शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget