एक्सप्लोरर

UGC NET Re-Exam 2024: कब होगा यूजीसी नेट का री-एग्जाम, एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट?

UGC NET Re-Exam 2024 Date: यूजीसी नेट री-एग्जाम जल्दी ही आयोजित किया जाएगा. इसके पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे. इस बारे में क्या अपडेट हैं, जानते हैं.

NTA To Announce UGC NET Re-Exam 2024 Date Soon: यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन बीती 18 तारीख को किया गया था. हालांकि कुछ समय बाद ही परीक्षा रद्द कर दी गई. उसके बाद से ही कैंडिडेट्स को री-एग्जाम का इंतजार है. जल्द ही यूजीसी नेट पुन: परीक्षा की तारीख जारी हो सकती है. री-एग्जाम की डेट के साथ ही एडमिट कार्ड रिलीज की डेट भी जारी होगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित कोई भी अपडेट जानने के लिए या रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं - ugcnet.nta.ac.in, ugcnet.ntaonline.in. यहां से आपको सारी जानकारियां और सारे अपडेट मिल जाएंगे.

किस डेट पर हो सकता है एग्जाम

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन फिर से कब होगा इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं साझा की गई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो री-एग्जाम 20 जुलाई के दिन आयोजित किया जा सकता है. ये भी जान लें कि ये संभावित तारीख है जिसमें बदलाव हो सकता है. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट देखते रहें.

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा और इसके लिए एडमिट कार्ड भी फिर से रिलीज होंगे. प्रवेश-पत्र कब परीक्षा से दो से तीन दिन पहले जारी हो सकते हैं. री-एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को फिर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने होंगे और इनकी मदद से ही वे एग्जाम में बैठ सकते हैं.

फिर से ना हो कोई गड़बड़ी

यूजीसी नेट परीक्षा में फिर से कोई गड़बड़ी ना हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इस वजह से भी नयी परीक्षा तारीख जारी होने में समय लग सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित होगी जिसके लिए परीक्षा तारीख का ऐलान जून के अंत तक किया जा सकता है.

क्यों रद्द हुआ था एग्जाम

यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने के पीछे कारण पेपर लीक था. डार्कनेट पर पहले ही पेपर लीक हो गया था. इसके बाद ही एनटीए ने एग्जाम रद्द कर दिया. देश में चल रहे वर्तमान माहौल को देखते हुए पेपर रद्द करना जरूरी था क्योंकि नीट के बाद एक और एग्जाम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं का जाती. हालांकि परीक्षा रद्द होने से 11 लाख के करीब कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं और उनमें एग्जाम कैंसिल होने को लेकर नाराजगी है.

यह भी पढ़ें: अब UPSC एग्जाम होगा नकलप्रूफ, चीटिंग रोकने के लिए किए गए खास इंतजाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget