एक्सप्लोरर

UPPSC PCS Mains Exam 2019: यूपी पीसीएस मेंस 2019 सहित अन्य परीक्षाएं स्थगित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 22 सितम्बर 2020 से आयोजित होने वाली यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 सहित अन्य दूसरी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. यहां पढ़ें डिटेल्स

UPPSC PCS Mains Exam 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा को टाल दिया है. अब यह परीक्षा 22 सितम्बर 2020 से आयोजित कराई जाएगी. इसी परीक्षा के साथ ही एसीएफ और आरएफओ 2019 की मुख्य परीक्षा को भी आयोग ने टाल दिया है. एसीएफ और आरएफओ 2019 की मुख्य परीक्षा अब 15 अक्टूबर 2020 से आयोजित की जाएगी. यूपी लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं को टालने का फैसला प्रदेश सरकार के सप्ताह में दो दिन का लॉक डाउन किए जाने के मद्देनजर लिया है.

ज्ञात हो कि यूपी की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हफ्ते में दो दिन का लॉक डाउन घोषित किया है. इन परीक्षाओं को टालने की जानकारी आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी की गई है.

अब इन तारीखों से होंगी ये परीक्षाएं- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पीएससी ने राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य व विशेष चयन) यानी कि पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त 2020 से आयोजित कराने का शेड्यूल जारी किया था. लेकिन प्रदेश सरकार के हफ्ते में दो दिन के किए गए लॉक डाउन के मद्देनजर यह परीक्षा अब 22 सितम्बर 2020 से कराई जाएगी. इसके पहले भी 20 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाली पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा एक बार लॉक डाउन के कारण स्थगित की जा चुकी थी.

वहीं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) 2019 की मुख्य परीक्षा को भी इसी कारण से टाल दिया गया है. 19 सितम्बर 2020 से आयोजित होने वाली एसीएफ और आरएफओ 2019 की मुख्य परीक्षा अब 15 अक्टूबर 2020 से आयोजित कराने का फैसला किया गया है.

15 दिसंबर 2019 को हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा- आपको यह भी बता दें कि पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ 2019 के कुल 529 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को आयोजित हुई थी और इन प्रीलिम्स परीक्षाओं का रिजल्ट 17 फरवरी 2020 को जारी किया गया था. 17 फरवरी को जारी किए गए इस रिजल्ट में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 6320 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget