एक्सप्लोरर

UPPSC BEO Admit Card: यूपी खंड शिक्षा अधिकारी प्रीलिम्स की तारीख जारी, जानें कब से मिलेगा UPPSC BEO एडमिट कार्ड

UPPSC Block Education Officer Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए परीक्षा तारीख का ऐलान कर दिया है. स्टूडेंट्स को अब जल्द एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

UPPSC Khand Shiksha Adhikari  Exam Admit Card 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की प्रीलिम्स परीक्षा 16 अगस्त 2020 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जायेगा. यूपीपीएससी ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. 16 अगस्त 2020 को परीक्षा आयोजित कराने सम्बन्धी नोटिस आज कार्यालय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने जारी कर दिया. पहले ये परीक्षा 22 मार्च 2020 को आयोजित होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस और लॉक डाउन के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. अभी कुछ ही दिन पहले यूपीपीएससी ने इस परीक्षा के लिए 16 अगस्त 2020 की नई तारीख तय किया था. कुल 309 पदों के लिए होनी है प्रीलिम्स परीक्षा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी के कुल 309 पदों के लिए यह प्रीलिम्स परीक्षा कराई जा रही है. इस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल करीब 05 लाख 28 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. बीईओ की यह प्रीलिम्स परीक्षा प्रदेश के कुल 18 जिलों में आयोजित कराई जाएगी. प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाला अभ्यर्थी ही मेंस परीक्षा में शामिल हो पाएगा. इस प्रकार होगी बीईओ की प्री परीक्षा- यूपीपीएससी बीईओ की 16 अगस्त 2020 को आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा एक ऑब्जेक्टिव टाइप (एमसीक्यू) की परीक्षा होगी जिसमें 300 अंक के कुल 120 क्वेश्चन पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 02 घंटे का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था की गई है. इसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंकों का एक तिहाई (0.33) काटा जाएगा. इस परीक्षा में पास होने के लिए  एससी / एसटी अभ्यर्थियों को कम से कम 35% अंक जबकि बाकी अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 40% अंक पाना जरूरी है. मेंस के लिए 13 गुना ही होंगे सफल- आपको यह भी बता दें कि इस प्रीलिम्स परीक्षा में मेंस परीक्षा के लिए एक पद के सापेक्ष 13 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा. मेंस परीक्षा की मेरिट पर होगा चयन- बीईओ के पदों पर पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेंस परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा क्योंकि  इस बार बीईओ के पद के लिए इंटरव्यू को ख़त्म कर दिया गया है.  Sarkari Naukri LIVE Updates: इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget