एक्सप्लोरर

UP Board Result 2021: 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए गाइडलाइन्स जल्द होंगी जारी

UP Board Result 2021: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए गाइडलाइन्स जारी करेगा. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं इसलिए बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी.

कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सीबीएसई द्वारा 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद देश के कई राज्यों ने भी अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसिल कर दी है. उत्तर प्रदेश में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. वही अब छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए जाने का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा.  मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि परीक्षाओं न होने की वजह से बोर्ड इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के कार्यालय से इस संबंध में ट्वीट भी किया गया कि, “ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संबंध में दिशानिर्देश जल्द ही तय किए जाएंगे और उसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा. इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं होने के कारण परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी.”

हालात सुधरने पर इच्छुक छात्र परीक्षा दे पाएंगे

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं क्लास के उन स्टूडेंट्स को फेयर चांस देने का फैसला किया है को अपने मार्क्स बढ़ाने के लिए बोर्ड परीक्षा देना चाहते हैं. राज्य में महामारी की स्थिति में सुधार होने के बाद परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “ ‘टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को प्रमोट करने को लेकर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा.”

कोरोना संक्रमण की वजह से 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द की गई

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्य में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. छात्रों का मूल्यांकन अब 10वीं और 11वीं कक्षा में उनकी परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा. इससे पहले राज्य सरकार ने 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और 29 लाख से अधिक छात्रों को बिना परीक्षा के उच्च ग्रेड में प्रमोट करने का फैसला किया था. इसके साथ ही राज्य सरकार ने बिना एग्जाम के कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Class Result 2021: अगले हफ्ते घोषित हो सकता है 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला

Odisha HSC Result 2021: जून के आखिरी हफ्ते में घोषित किया जाएगा ओडिशा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget