एक्सप्लोरर

UPSSSC भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट अब एक सप्ताह में होगा जारी, पढ़े अन्य जानकारी

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं का परिणाम अब मात्र एक सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा जारी. परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता

UPSSSC result to be announced: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ तक की भर्ती परीक्षाओं में ऐसी पारदर्शी व्यवस्था लागू होने जा रही जिससे आवेदन करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नौकरी मिल सकेगी और अब उन्हें लम्बे समय तक परीक्षाओं के रिजल्ट का इन्तजार भी नहीं करना पडेगा. अब ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम एक निश्चित समय सीमा के अन्दर घोषित किये जायेंगें.

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ऑनलाइन ली जाने वाली बड़ी भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट एक सताह में और छोटी परीक्षाओं के रिजल्ट दूसरे दिन घोषित किये जाने की योजना पर कार्य किये जा रहें हैं. हालांकि अभी ऑफलाइन परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के लिए समय-सीमा तय नहीं की गई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से परीक्षाओं में पारदर्शिता आयेगी.

कई पदों के लिए अब भरें जायेंगें एक ही आवेदन फॉर्म

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, योग्यता के आधार पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की योजना तैयार की है. इसके अनुसार 12वीं (इंटरमीडिएट) की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म के द्वारा कई पदों पर भर्ती का विकल्प रहेगा तथा उन्हें एक ही परीक्षा देनी होगी. इसी तरह स्नातक स्तर के पदों के लिए भी एक भर्ती परीक्षा की योजना है. आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षाओं में पारदर्शिता भी बनी रहेगी. और कम पदों के लिए बार – बार परीक्षाएं आयोजित नहीं करनी पड़ेंगीं.

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा में आयेगी पारदर्शिता और रुकेगी सेंधमारी

यूपीएसएसएससी के अनुसार इस व्यवस्था से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) प्रत्येक छह माह में कराई जाएगी. इससे परीक्षा में होने वाली सेंधमारी पर लगाम लगाईं जा सकेगी. तथा जुगाड़ के सहारे नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों पर रोक लगेगी. भर्ती परीक्षा में सबसे बड़ी समस्या मुन्ना भाइयों की होती है. अब पीईटी पास करने के बाद यह निश्चित नहीं होगा कि उन्हें नौकरी मिल जायेगी. क्योंकि इसके बाद अब उन्हें मुख्य परीक्षा भी पास करना होगा.

भर्ती परीक्षा के लिए भी मानक होंगे तय

भर्ती परीक्षाएं उन्हीं केन्द्रों पर आयोजित कराई जायेंगी जहाँ पर्याप्त संसाधन होंगें. भर्ती परीक्षाओं के लिए पहली प्राथमिकता बड़े शहरों में सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों को दी जायेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget