एक्सप्लोरर

सिविल सेवा में चूके तो क्या, अब निजी सेक्टर में मिलेगी नई राह; जानें कैसे

जो अभ्यर्थी UPSC की अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाए, उनके लिए अब उम्मीद की नई किरण दिखी है. UPSC ने निजी कंपनियों में नौकरियों के लिए डेटा साझा करना शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अरुण कुमार ने अपनी जवानी के कई साल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगा दिए. हर बार की तरह इस बार भी वे फाइनल कट-ऑफ लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. ऐसे में उनके पास एक बार फिर से जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की चुनौती थी. लेकिन अब UPSC ने ऐसे हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई खिड़की खोल दी है, जो अंतिम चयन लिस्ट में नहीं आ पाए हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अब ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक नई सेवा शुरू की है, जो सिविल सेवा परीक्षा तो पास नहीं कर पाए, लेकिन जिनके पास मेहनत, अनुशासन और प्रशासनिक सोच का अनुभव है. आयोग ने एक विशेष पोर्टल शुरू किया है, जहां ये उम्मीदवार निजी कंपनियों के लिए अपनी प्रोफाइल साझा कर सकते हैं.

इस पहल का उद्देश्य है कि इन उम्मीदवारों को उनकी काबिलियत के हिसाब से वैकल्पिक करियर का मौका मिल सके. निजी कंपनियां अब इन प्रोफाइल्स को देख सकेंगी और योग्य उम्मीदवारों को नौकरी के लिए आमंत्रित कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अरुण जैसे हजारों युवाओं को मिलेगा फायदा

अरुण कुमार जैसे कई उम्मीदवारों ने UPSC की तैयारी में अपनी उम्र और ऊर्जा लगा दी है. कुछ तो इंटरव्यू तक पहुंचते हैं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाता. ऐसे में न तो उन्हें कोई सरकारी नौकरी मिलती है और न ही वे निजी क्षेत्र में सीधे घुस पाते हैं क्योंकि उनका पूरा अनुभव UPSC की तैयारी तक सीमित रहा होता है.

अरुण ने एक पब्लिक स्कूल में एंट्री-लेवल एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर काम करना शुरू किया था, लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत के मुताबिक काम और पहचान नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में एक दिन उन्हें एक कॉर्पोरेट कंपनी से फोन आया, जिसमें उन्हें उनके UPSC बैकग्राउंड के आधार पर एक बेहतर नौकरी का प्रस्ताव दिया गया. यह उनके लिए एक नई शुरुआत थी.

कैसे करेगा काम?

ऐसे उम्मीदवार जिनका नाम सिविल सेवा की अंतिम सूची में नहीं है, वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. निजी कंपनियां इस पोर्टल पर जाकर उम्मीदवारों की प्रोफाइल देख सकती हैं. योग्य उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से इंटरव्यू और नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल के इन टीचर्स के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता की सरकार ने इतनी बढ़ा दी सैलरी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं के लिए शानदार खबर! झारखंड CGL भर्ती का नोटिफिकेशन आउट; भरे जाएंगे इतने पद
युवाओं के लिए शानदार खबर! झारखंड CGL भर्ती का नोटिफिकेशन आउट; भरे जाएंगे इतने पद
AI Replacing Jobs: क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी, चीन की अदालत के फैसले पर क्यों हो रही चर्चा?
क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी, चीन की अदालत के फैसले पर क्यों हो रही चर्चा?
UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी पुलिस होमगार्ड एग्जाम की आंसर की जारी, 10 मई तक करें आपत्ति
यूपी पुलिस होमगार्ड एग्जाम की आंसर की जारी, 10 मई तक करें आपत्ति
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, मई में DV PST और जून में PET परीक्षा
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, मई में DV PST और जून में PET परीक्षा

वीडियोज

Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
Embed widget