एक्सप्लोरर

UPSC एनडीए और सीडीएस 2 के लिए फटाफट करें आवेदन, आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

UPSC NDA And CDS 2 Recruitment 2025: UPSC NDA और CDS 2 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. उम्मीदवार बिना देर किए आवेदन करें.

अगर आप भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी), NA (नवल एकेडमी) और CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) 2 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आज यानी 17 जून आवेदन करने का अंतिम दिन है.

जो उम्मीदवार अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास यह आखिरी मौका है. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना समय गंवाए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

कहां और कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य है. आवेदन करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. यहां से आप NDA और CDS दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग फॉर्म भर सकते हैं. एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को सावधानी से भरें और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें.

कितनी है आवेदन फीस?

जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. SC, ST और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. अगर कोई उम्मीदवार शुल्क नहीं भरता है, तो उसका आवेदन निरस्त हो जाएगा.

पात्रता क्या होनी चाहिए?

NDA और NA परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास की हो. खासकर नौसेना अकादमी (NA) के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय अनिवार्य हैं. वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो इस समय 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं. CDS परीक्षा के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार को आयोग द्वारा तय आयु सीमा में भी आना चाहिए.

परीक्षा कब होगी?

UPSC द्वारा NDA और CDS परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा से कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget