एक्सप्लोरर

SSC CGL 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SSC ने निकाली 14,582 पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस साल 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी.

अगर आप केंद्र सरकार में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025) की अधिसूचना जारी कर दी है. इस बार आयोग ने 14,582 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम डेट 4 जुलाई 2025 तय की गई है. जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं, उन्हें 5 जुलाई तक शुल्क का भुगतान करना होगा. अगर किसी को आवेदन में कोई गलती सुधारनी है, तो 9 से 11 जुलाई के बीच सुधार का मौका मिलेगा.

भरे जाएंगे अलग-अलग पद

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' पदों पर नियुक्तियां होंगी. ग्रुप B में असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट, डाक निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं. वहीं ग्रुप C में आडिटर, टैक्स असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, एकाउंटेंट, अपर डिविजनल क्लर्क जैसे पदों पर भर्तियां होंगी.

उम्र सीमा कितनी?

इन पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जैसे कि 18 से 27 वर्ष, 18 से 30 वर्ष या 20 से 30 वर्ष तक. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि महिलाओं, SC/ST वर्ग, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. टियर-1 और टियर-2 दोनों परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी.

कब होगी परीक्षा?

अब बात करते हैं परीक्षा की SSC CGL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा. इसके बाद टियर-2 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में प्रस्तावित है. यानी उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget