एक्सप्लोरर

ONGC Recruitment 2024: ओएनजीसी में काम करने का बढ़िया मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती, हाई स्कूल पास करें अप्लाई

ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के आधार पर बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है.

ONGC Apprentice Recruitment 2024: ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिसशिप के लिए पदों की निकाली थी, जिनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब बेहद ही ज्यादा करीब आ गई है. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम डेट 25 अक्टूबर 2024 है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना देर किए आवेदन करना चाहिए. अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया NAPS पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) और NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाकर पूरी कर सकते हैं. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है.

ये भर्ती अभियान ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के 2236 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. आइए जानते हैं आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा क्या है.

ONGC Apprentice Recruitment 2024: जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को पदानुसार 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, बीएससी, बीई, बीटेक या बीबीए पास होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों के लिए यह जानकारी जरूरी है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है. सभी श्रेणी के अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म बिना किसी शुल्क के भर सकते हैं.

ONGC Apprentice Recruitment 2024: आयु सीमा

अब इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करना चाहिए.

ONGC Apprentice Recruitment 2024: कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 9000 रुपये, तीन वर्षीय डिप्लोमा एवं दो वर्षीय ITI धारकों के लिए 8050 रुपये, ट्रेड अप्रेंटिस (एक वर्षीय) के लिए 7700 रुपये, और 10वीं एवं 12वीं के ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 7000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा.

ONGC Apprentice Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा. शॉर्टलिस्टिंग का परिणाम 15 नवंबर 2024 को घोषित किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी शामिल होना होगा. आवेदन करने वाले सफल उम्मीदवारों को खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: 20 की उम्र में डॉक्टर तो 22 में बने IAS, फिर बना दी 26000 करोड़ की कंपनी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget