एक्सप्लोरर

एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 2573 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम डेट बढ़ी

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 2573 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 तक बढ़ाई गई है. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए mponline.gov.in पर जा सकते हैं.

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL), इंदौर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले यह डेट 23 जनवरी 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 फरवरी 2025 कर दिया गया है.

ऐसे उम्मीदवार जो तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे और आवश्यक योग्यता रखते हैं, वे अब इस मौके का लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या iforms.mponline.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

  • ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III: 818 पद
  • लाइन अटेंडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन): 1196 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 30 पद
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/ लॉ असिस्टेंट: 31 पद
  • प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल): 46 पद
  • स्टोरकीपर: 18 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर: 18 पद
  • इसके अलावा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्नीशियन, फायरमैन जैसे कई अन्य पद भी शामिल हैं.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार 10वीं/ 12वीं, आईटीआई, डिग्री, डिप्लोमा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, सीपीसीटी परीक्षा, बैचलर डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, एलएलबी, एएनएम या बी.एससी (नर्सिंग) जैसी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, इस दिन खत्म हो रहा आवेदन प्रोसेस

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये रखा गया है. जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), पीएच, और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है. ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क भुगतान भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले mponline.gov.in या iforms.mponline.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर “भर्ती” सेक्शन में जाएं और संबंधित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 5: आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव रखें.

यह भी पढ़ें: 5वीं में पढ़ा ABCD, टपकती छत में की पढ़ाई, आज हैं IPS ऑफिसर, पढ़िए ऐसे अधिकारी की सक्सेस स्टोरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget