एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में होने जा रही बंपर पदों पर भर्तियां, यहां क्लिक कर पढ़ें डिटेल्स

Madhya Pradesh Jobs: मध्य प्रदेश में बंपर पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन कर सकेंगे.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन लिंक एक्टिव होने पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और मापदंड की जांच करनी चाहिए.

भर्ती परीक्षा की डेट और शिफ्ट विवरण

इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा 15 फरवरी 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को 7 से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा.

पदों में वृद्धि

पहले यह भर्ती 881 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन अब इसमें वृद्धि की गई है. अब यह भर्ती कुल 1170 पदों के लिए होगी. इन पदों में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स के 82 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 29 पद, लैब टेक्नीशियन, टेक्नीशियन और टेक्नीशियन असिस्टेंट के 634 पद, रेडियोग्राफर और डार्क रूम असिस्टेंट के 127 पद, ओटी टेक्नीशियन के 9 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 11 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक और डेंटल टेक्नीशियन के 14 पद शामिल हैं.

साथ ही साथ ये अभियान प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन के 3 पद, स्पीच थेरेपिस्ट के 5 पद, रेडियोथेरेपी तकनीशियन के 3 पद, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन और वेंटिलेटर टेक्नीशियन के 16 पद, ईईजी टेक्नीशियन के 1 पद, सीएसएसडी टेक्नीशियन के 6 पद, लैब अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, डायलिसिस अटेंडेंट के 197 पद, टीबी एन्ड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर के 4 पद, एलर्जी टेक्नीशियन, पीएफटी टेक्नीशियन और रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट के 8 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 1 पद, कैथलैब टेक्नीशियन के 6 पद और डायलिसिस टेक्नीशियन के 14 पदों पर भर्ती करेगा.  

यह भी पढ़ें: DU स्टूडेंट्स के लिए आ गई खुशखबरी, विदेश में मिलेगा सेमेस्टर पूरा करने का मौका; जानिए क्या है प्लान 

ये है जरूरी जानकारी

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 30 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें नर्सिंग, पैरामेडिकल, तकनीकी और अन्य सहायक पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget