एक्सप्लोरर

DRDO में नौकरी का सुनहरा मौका, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए इतने पदों पर निकली भर्ती

DRDO ने डिप्लोमा और ITI धारकों के लिए 20 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और देश की रक्षा से जुड़ी किसी बड़ी संस्था में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है. इस अप्रेंटिसशिप के जरिए आप न केवल नई तकनीकों को सीख सकते हैं, बल्कि अपने करियर की शानदार शुरुआत भी कर सकते हैं.

इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय रहते जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी तैयारी पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया होना चाहिए. वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से वोकेशनल कोर्स में प्रमाणपत्र होना जरूरी है. आवेदकों की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

DRDO में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी, लेकिन जरूरी है कि आपके दस्तावेज और योग्यता पूरी तरह से सही और मान्य हों.

कितनी होगी सैलरी?

डिप्लोमा अप्रेंटिस को हर महीने 8,000 रुपये दिए जाएंगे.
आईटीआई अप्रेंटिस को हर महीने 7,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.

कितने समय की होगी अप्रेंटिसशिप?

DRDO की ओर से इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल तय की गई है. इस दौरान आपको तकनीकी जानकारी, मशीनों का संचालन और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • डिप्लोमा या ITI का प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

कहां से करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं और फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget