एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी का रुख किया, पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बने कार्तिक

इंटरमीडिएट के बाद कार्तिक ने आईआईटी का एंट्रेंस दिया और उन्हें सफलता मिल गई. इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने की ठान ली.

Success Story Of IAS Topper Kollabathula Karthik: यूपीएससी में कुछ लोगों को सफलता पहले ही प्रयास में मिल जाती है जबकि कई लोगों को सालों लग जाते हैं. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले कोल्लाबतुला कार्तिक ने पहले ही प्रयास में आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया और आईआईटी का एंट्रेंस दिया था. आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने यूपीएससी में आने का फैसला किया. कार्तिक की कहानी सभी लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है.

इंटरमीडिएट के बाद किया आईआईटी का रुख 

कार्तिक पढ़ाई में शुरू से बेहद होशियार थे और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम दिया. इसमें उन्हें सफलता मिली और उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिसकी वजह से उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर यूपीएससी में आने का फैसला कर लिया. उनकी रणनीति बेहद सफल रही और उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली.

कोचिंग का लिया सहारा

ग्रेजुएशन करने के बाद कार्तिक ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग ज्वाइन कर ली. कार्तिक ने अपना सिलेबस और स्टडी मैटेरियल को इकट्ठा करके अपनी रणनीति तैयार की. कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करने लगे और अपने सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद बार-बार रिवीजन किया. इसके अलावा आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट पर उन्होंने विशेष रूप से फोकस किया. इन्हीं सब तैयारियों की वजह से पहले ही प्रयास में उनका चयन आईएएस के पद के लिए हो गया.

यहां देखें कार्तिक का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को कार्तिक की सलाह

कार्तिक का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कोचिंग के अलावा सेल्फ स्टडी पर काफी ध्यान देना होगा. इंटरनेट भी इस परीक्षा की तैयारी में अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई ग्रुप होते हैं जो आपको यूपीएससी से संबंधित मटेरियल उपलब्ध कराते रहते हैं. उनका मानना है कि हर किसी को अपनी क्षमताओं के अनुसार रणनीति बनानी चाहिए और उस पर अच्छी तरह अमल करना चाहिए. अगर आप सही रणनीति के साथ सही दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.

IAS Success Story: पहले प्रयास में यूपीएससी की प्री-परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं और फिर गलतियों को सुधारकर कनिष्का को मिली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Independence Day 2026 PM Modi Plan: एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?
एक करोड़ यूथ को कैसे मिलेगी AI ट्रेनिंग, क्या है पीएम मोदी का प्लान?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget