एक्सप्लोरर

​​IAS Preparation: आईएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए इस तरह करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता

UPSC: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार सिलेबस की एक चेक लिस्ट भी तैयार करें. इसके साथ ही उम्मीदवार पिछले वर्षों के पेपरों को हल करें.

​UPSC Preparation: हमारे देश का हर दूसरा युवा आईएएस अधिकारी (IAS) बनने की इच्छा रखता है, लेकिन ऐसा संभव हो नहीं पाता. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. अगर इस परीक्षा की तैयारी करते हुए प्लानिंग में थोड़ी से भी चूक हो जाए, तो उम्मीदवार का सपना टूट जाता है. इसलिए परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए सही प्लानिंग की जरूरत है. अगर प्लानिंग के साथ इस परीक्षा तैयारी की जाए तो सफलता (Success) आपके हाथ जरूर लगेगी. अकसर उम्मीदवार पहले ही प्रयास में फेल हो जाने के बाद हार मान लेते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. उम्मीदवार को एक बार फिर अपनी प्लानिंग को देखना चाहिए और उससे कहां चूक हुई है, उसे ठीक कर के फिर से प्रयास करना चाहिए.

ऐसे करें शुरुआत
यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के मध्य होती है. वहीं, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट प्रदान की जाती है, 21 साल से 35 साल तक के उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा की तैयारी करने से पहले उम्मीदवार परीक्षा की पूरी जानकारी लें. उम्मीदवार परीक्षा के सिलेबस (Syllabus) को समझें. फिर उसी के अनुसार उम्मीदवार अपनी रणनीति बनाएं और अध्ययन की सामग्री को एकत्र करें. उम्मीदवार मन लगाकर पढ़ाई करें. पढ़ाई के साथ-साथ लेखन करना भी आवश्यक है. उम्मीदवार अधिक से अधिक मॉक टेस्ट दें और अखबार व मैगज़ीन जरूर पढ़ें.

हर दिन करें पढ़ाई
उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी की शुरुआत से ही सिलेबस पर नजर बनाकर रखें. किताबों (Books) के साथ ही साथ सिलेबस को भी पूरा करते चलें. दिन में सभी विषयों (Subjects) को पढ़ने के लिए समय तय करें. साथ ही उसी हिसाब से टॉपिक्स को कवर करें. उम्मीदवार हर दिन एक घंटे अखबार जरूर पढ़ें. सिविल सर्विस के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी बहुत जरूरी होती है. उम्मीदवार कोशिश करें कि एक दिन की भी पढ़ाई मिस न हो.

ये काम है बेहद जरूरी
यूपीएससी परीक्षा के लिए पढ़ाई के दौरान रिवीजन (Revision) करना भेद जरूरी है. उम्मीदवार जिन टॉपिक्स को पूरा कर चुके हों दूसरे दिन उसका रिवीजन जरूर करें. साथ ही उम्मीदवार नोट्स बनाते चलें.अभ्यर्थी सिलेबस का चेकलिस्ट (Checklist) तैयार करें. जो भी टॉपिक पूरा कर लें उसे लिस्ट पर मार्क जरूर करें. सिलेबस को आप अपनी चेकलिस्ट के अनुसार पढ़ते रहें. ध्यान रहे कि कोई भी विषय आप से छूटे नहीं. इसके अलावा उम्मीदवार पिछले साल के पेपर को देखें इससे आपको समझ आ जाएगा कि किस विषय को ज्यादा समय देना है और किसे कम. पेपर पैटर्न को समझने के लिए पिछले दस साल के पेपर को हल करने की कोशिश करें. जिससे आपका टाइम मैनेजमेंट (Time Management) बेहतर हो जाएगा.

​IAS Success Story: ग्रेजुएशन में फेल होने के बाद आईएएस अफसर बनने की ली प्रतिज्ञा, फिर जानें क्या हुआ

​​UPSSSC Admit Card: यूपी फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इन शहरों में होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget