बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में पढ़ाई का सही तरीका अपनाना जरूरी है. जानिए क्या कहते हैं टॉपर्स? कितने घंटे पढ़ना , टाइम टेबल कैसे बनाएं और अच्छे नंबर लाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें.

बोर्ड एग्जाम का समय नजदीक आते ही छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इस दौरान सिर्फ ज्यादा घंटे पढ़ना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही तरीके से पढ़ना, समय पर रिवीजन करना और सवालों की प्रैक्टिस करना भी जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि परीक्षा के समय किसी तरह की परेशानी न हो, तो एक सही टाइम टेबल और रोज की मेहनत से पढ़ाई को आसान बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें.
रोज कितने घंटे पढ़ना है जरूरी?
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए हर छात्र का पढ़ने का समय अलग होता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्कूल का काम कितना है और किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. स्कूल के बाद रोज 3 से 4 घंटे ध्यान लगाकर पढ़ाई करने से शुरुआत करेंगे इसे कुछ कुछ समय में बाट कर . जरूरत के हिसाब से पढ़ाई का समय धीरे धीरे बढ़ाएं. पढ़ाई करते समय मोबाइल को दूर रखें, ताकि ध्यान न भटके. इससे कम समय में भी बेहतर तरीके से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
टाइम टेबल बनाकर करें पढ़ाई
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना टाइम टेबल बनाएं. इसमें सभी विषयों को जगह दें और कठिन लगने वाले विषयों के लिए थोड़ा ज्यादा समय रखें. एक ही विषय को पूरे दिन पढ़ने के बजाय अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करें, ताकि मन भी लगा रहे. आप सुबह या शाम के समय अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई करें. हर दिन के लिए छोटे लक्ष्य बनाएं और कोशिश करें कि दिन खत्म होने से पहले उन्हें पूरा कर लें. इससे पढ़ाई का बोझ कम महसूस होगा और सभी विषयों पर ध्यान देना आसान होगा.
पढ़ने के साथ लिखने की प्रैक्टिस और रिवीजन भी करें
केवल किताब पढ़ने से तैयारी पूरी नहीं होती. बोर्ड एग्जाम में सवालों के जवाब लिखने भी होते हैं, इसलिए लिखकर अभ्यास करना जरूरी है. गणित में रोज सवाल हल करें, विज्ञान में जरूरी डायग्राम और फॉर्मूले दोहराएं और सामाजिक विज्ञान में मुख्य बिंदुओं के छोटे नोट्स बनाएं.हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में भी लिखने की प्रैक्टिस करें. इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें. इससे आपको परीक्षा के सवालों का अंदाजा मिलेगा और तय समय में पेपर पूरा करने की आदत बनेगी.
बोर्ड एग्जाम की तैयारी में रिवीजन बहुत जरूरी है. जो टॉपिक आप आज पढ़ते हैं, उसे कुछ समय बाद दोबारा जरूर देखें. इससे पढ़ी हुई चीजें याद रखने में मदद मिलती है. जरूरी तारीखों, फॉर्मूलों और परिभाषाओं के छोटे नोट्स भी बनाएं हर सप्ताह एक दिन अपनी पढ़ाई का हिसाब भी लगाएं. देखें कि कौन-से विषय पूरे हो गए हैं और किन टॉपिक्स को दोबारा पढ़ने की जरूरत है. इससे तैयारी सही दिशा में चलती रहेगी.
यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






















