टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं. उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2021 का आईपीएल जीता. धोनी की टीम ने चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं. धोनी के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं. झारखंड की राजधानी रांची में ही उनका आलीशान फार्महाउस है. माही और उनका परिवार इसी फार्महाउस में रहता है.
धोनी की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने फार्महाउस की फोटो फैंस से साझा करती रहती हैं. धोनी का ये फार्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें जिम, स्विमिंग पूल और पार्क हैं.
धोनी के इस फार्महाउस में इंडोर स्टेडियम भी है, जिसका इस्तेमाल सीएसके के कप्तान अलग-अलग खेलों के लिए करते हैं.
धोनी और साक्षी के बेडरूम को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें डार्क ब्राउन कलर के हेडबोर्ड के सामने एक बड़ा बेड है जो लगभग कमरे की छत को छूता है.
धोनी के फार्महाउस में पारिवारिक मित्रों और साथी क्रिकेटरों के लिए समर्पित एक हैंगआउट स्पॉट भी है. इस जगह का इस्तेमाल धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर पार्टियों की मेजबानी करने के लिए करते हैं.
धोनी को बाइक्स का शौक है, ये किसी से छिपा नहीं है. माही ने अपने फार्महाउस में बाइक्स के लिए अलग जगह रखी है. यहां पर धोनी के पास जितनी भी बाइक्स हैं वो पार्क हैं.
IND vs PAK T20 World Cup: उससे भी बुरा हाल करेंगे..., भारत-पाकिस्तान मैच से पहले स्टेडियम के बाहर गरमाया माहौल, फैंस उत्साहित
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
ABP के दफ्तर में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी, टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन? 20 टीमों के बीच 'जंग'
Year Ender 2025: इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में कोई भारतीय शामिल नहीं
क्या शादीशुदा हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, किसे कर रही हैं डेट? जानें उनके बारे में सबकुछ
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप