एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हनीफ को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- 'अगर वह लंबे समय तक जेल में रहता है तो...'

Nagpur Violence Case: नागपुर हिंसा के आरोपी माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ को कोर्ट ने जमानत दे दी है. उनपर दंगे भड़काने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज शेयर करने का आरोप था.

 Maharashta Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए ‘माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी’ के अध्यक्ष मोहम्मद हामिद मोहम्मद हनीफ को सत्र अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी. नागपुर के कई हिस्सों में 17 मार्च को बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी हुई, जब यह अफवाह फैल गई कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पवित्र पंक्तियां लिखी एक चादर को जलाया जा रहा है.

हनीफ को 19 मार्च को नागपुर साइबर पुलिस ने दंगे भड़काने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा करने एवं अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम बी ओझा ने आदेश में कहा कि मोहम्मद हामिद को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में है.

आरोपी काफी समय से हिरासत में- कोर्ट

अदालत ने कहा, ‘‘जमानत नियम है और जेल अपवाद है. आरोपी काफी समय से हिरासत में है और जांच पूरी हो चुकी है. यदि आरोपी लंबे समय तक जेल में रहता है और उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाता तो उसे और उसके परिवार को जीवन में कष्ट उठाना पड़ेगा, जो उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.’’ कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई भी जल्द पूरी नहीं होने वाली और इसलिए आरोपी को जेल में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल 

बता दें कि संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें पथराव और आगजनी हुई थी. नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget