एक्सप्लोरर

Mumbai Buses: मुंबई में BEST मॉनसून के बाद हाईक्लास और प्रीमियम यात्रियों को देगी 100 बसों की सौगात, जानिए क्या होगी खासियत

Mumbai Buses: मुंबई में बेस्ट द्वारा हाईक्लास और ऑफिस जाने वाले प्रीमियम यात्रियों के लिए मॉनसून के बाद सौ बसें चलाई जाएंगी. इन बसों का किराया सामान्य बसों से काफी ज्यादा होगा.

 Mumbai Buses: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) हाई क्लास और ऑफिस आने-जाने वाले प्रीमियम यात्रियों के लिए मॉनसून के बाद सौ बसों की सौगात देने जा रही है. गौरतलब है कि बेस्ट द्वारा मर्सडीज बेन्ज, स्कैनिया, वॉल्वो जैसी हाईएंड बसें चलाने की तैयारी की जा रही है.

बेस्ट द्वारा अपने बेड़े में हाईएंड बसें जोड़ी जाएंगी

बता दें कि मुंबई और एमएमआर में कई मोबाइल एप बेस्ड बस सर्विस और टैक्सी सर्विस का फायदा हाई क्लास उठाते हैं जिन्हें यात्रा के दौरान पूरा आराम और सुविधा चाहिए. ऐसे कस्टमर को ही टारगेट करने के लिए बेस्ट द्वारा अपने बेड़े में हाईएंड बसें जोड़ने की योजना है. इनका किराया भी काफी ज्यादा होगा. इन हाईएंड बसों के लिए भी अलग से एप तैयार होंगे और इन बसों के गलियारे में यात्री खड़े नहीं हो सकते हैं सिर्फ सिटिंग की ही व्यवस्था होगी.

ऐप में होम सेफ नाम से भी एक फीचर एड किया जाएगा

बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा ने बताया कि ऐप में 'होम सेफ' नाम से भी एक फीचर एड किया जाएगा. ये ऐप यात्री की सुरक्षा से जुड़ा होगा. इसके जरिए बस में सवार होने के बाद डेस्टिनेशन तक पहुंचे के वक्त के हिसाब से यात्री की लोकेशन कंट्रोल रूम में ट्रेस की जाएगी. यात्री के अपने घर पहुंचने के बाद कंट्रोलरूम से फीडबैक लिया जाएगा जो कि यात्री की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए होगा. अगर यात्री द्वारा रेस्पॉन्ड नहीं किया जाता है तो कंट्रोल रूम से कॉल किया जाएगा.गौरतलब है कि इस साल के अंत तक सभी सौ बसें मिलने की संभावना है. लोकेश चंद्रा ने बताया कि 3 से 4 महीनो में 30 से 40 बसों का पहला स्लॉट आ जाएगा. 

हाईएंड बसों को फिक्स रूट पर चलाया जाएगा

बता दें कि बेस्ट के मुताबिक हाईएंड की बसों को फिक्स रूट पर चलाया जाएगा. ये बसें कॉर्पोरेट में काम करने वाले लोगों को लिए खासतौर पर तैयार की जाएंगी. ये बसें मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों जैसे बोरीवली और ठाणे से दक्षिण मुंबई तक सेवाएं चलाई जाएंगी. बेस्ट के एक अधिकारी के मुताबिक रूट तय होने क बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर या कॉमन ऑफिस रूट को ध्यान में रखते हुए इन बसों के हॉल्ट तय किए जाएंगे. इन बसों के लिए शहर के बांद्रा -कुर्ला कॉम्पलेक्स, वरली, नरीमन पॉइंट, लोअर परेल, प्रभादेवी, बोरीवली, गोरेगांव, अंधेरी जैसे एरिया को टारगेट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Mumbai Covid-19: मुंबई में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा आए नए मामले, 1 की हुई मौत

Petrol Diesel Price in Mumbai: क्या आज मुंबई में फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल ? यहां चेक करें Fuel के लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget