एक्सप्लोरर

Mumbai Milk Price Hike: मुंबई में 6 महीने के भीतर दूसरी बार बढ़े भैंस के दूध के दाम, 1 मार्च से चुकानी होगी इतनी कीमत

Milk Price Hike: मुंबई में भैंस के दूध की कीमतों में 5 रुपये/लीटर की भारी वृद्धि हुई है. सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.

Mumbai Buffalo Milk Price Hike: मुंबई में भैंस के दूध की कीमतों में 5 रुपये/लीटर की भारी वृद्धि हुई है. मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (MMPA) ने 1 मार्च से शहर में भैंस के दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है. एमएमपीए अध्यक्ष सी.के. सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि शहर में 3,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले भैंस के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 85 रुपये प्रति लीटर की जाएगी. यह कीमत 31 अगस्त तक लागू रहेगी. गुरुवार देर रात एमएमपीए की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जब भैंस के दूध की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. इससे पहले फरवरी महीने में महाराष्ट्र के सभी प्रमुख गाय दूध उत्पादक संघों के साथ-साथ अन्य प्रमुख ब्रांडेड उत्पादकों ने गाय के दूध की कीमतों में कम से कम 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. दुध के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है. दूध के ही नहीं दूध से बने प्रोडक्ट्स भी अब महंगे होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है.

दूध से बने प्रोडक्ट्स के दाम में भी जोरदार उछाल

बता दें कि इस समय दूध के ही नहीं दूध से बने प्रोडक्ट्स के दाम में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है और ये एक तरह से अघोषित उछाल है. दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे दही, घी, पनीर आदि के दाम में अचानक से इतना इजाफा हो गया है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि एकाएक बढ़ी इस महंगाई से कैसे पार पाया जाए.

ये भी पढ़ें-

Watch: घंटों लेट हुई एयर इंडिया की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर मचाया बवाल, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget