एक्सप्लोरर

Mumbai FYJC Third List: मुंबई में फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज की थर्ड लिस्ट जारी, कट-ऑफ में 3-4 फीसदी का हुआ इजाफा

मुंबई में फर्स्ट ईयर के जूनियर कॉलेजों में थर्ड राउंड की जनरल मेरिट लिस्ट सोमवार को घोषित कर दी गई, गौरतलब है कि दूसरी लिस्ट के मुकाबले तीसरे राउंड में कट-ऑफ में 3 से 6 फीसदी का इजाफा हुआ है.

Mumbai FYJC Third List: फर्स्ट ईयर के जूनियर कॉलेज (FYJC) की तीसरी जनरल मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई थी. गौरतलब है कि इस एडमिशन सेशन (Admission Session) में पहले और दूसरे राउंड में कट-ऑफ में 3-6% की वृद्धि देखी गई, वहीं पिछले साल तीसरे राउंड (Third Roud) में कट-ऑफ (Cut-offs) 1-2% बढ़ा था.वहीं कॉलेजों के प्रिसिपल्स का कहना है कि कई कारणों से तीसरे राउंड में कट-ऑफ में इजाफा होता है, मुख्य रूप हाई स्कोर वाले स्टूडेंट्स अपनी पसंद के कॉलेज पाने के लिए वेटिंग गेम खेल रहे हैं. हर राउंड के बाद नए एप्लीकेशन इस ट्रेंड में योगदान करते हैं.

तीसरे राउंड में केसी कॉलेज की आर्ट्स और साइंस की कट-ऑफ में इजाफा
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेकंड लिस्ट के मुकाबले थर्ड लिस्ट में केसी कॉलेज की आर्ट्स और साइंस की कट-ऑफ 3.2% और 3.4% अधिक थी. वहीं सेकंड लिस्ट में आर्ट्स 84.5% और साइंस 87.2% पर बंद हुई थी. आर्ट्स के लिए पहली मेरिट लिस्ट कट-ऑफ 85.6% और विज्ञान के लिए 88.2% थी. वहीं छात्रों को वरीयता के अधिकतम 10 कॉलेज भरने होंगे. प्रथम वरीयता वाले कॉलेजों में प्रवेश नहीं लेने वाले 12,000 से अधिक छात्रों को राउंड 2 से बाहर रखा गया था. वे राउंड 3 में लौट आए हैं. प्रिंसिपल बागला ने कहा, "केसी कॉलेज पाने के लिए वेटिंग वाले स्टूडेंट्स को तीसरे राउंड में अपनी सीट मिल गई है."

किस कॉलेज में तीसरे राउंड में कितनी कट-ऑफ बढ़ी
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सेंट जेवियर्स में आर्ट्स कट-ऑफ तीसरे राउंड में राउंड 2 से 2.2% की वृद्धि के बाद 95.6% पर बंद हुई है. पहले राउंड की कट-ऑफ 94.2% थी. वहीं तीसरे राउंड में साइंस कट-ऑफ 90.4% पर बंद हुआ, जबकि राउंड 2 में 88% और राउंड 1 में 89.6% था. इधर तीसरे राउंड में वेज़ कॉलेज के कॉमर्स कट-ऑफ में 97% के साथ महत्वपूर्ण उछाल देखा गया, जबकि दूसरे राउंड में यह 90.8% थी. दूसरी मेरिट लिस्ट में साइंस की कट-ऑफ 95.6% थी, जबकि दूसरे राउंड में यह 90.8% थी. वहीं एनएम कॉलेज की तीसरी कॉमर्स कट-ऑफ 95.4% रही, जबकि दूसरे में 92.2% थी. पहली कटऑफ 93.6 थी. प्रिंसिपल पराग अजगांवकर ने कहा, "तीसरे कट-ऑफ में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि अच्छे अंकों के साथ नए आवेदक शामिल हुए हैं. इसके साथ ही, छात्र तीसरे राउंड में पहुंचने तक अपनी स्ट्रीम को बदल देते हैं."

राउंड 3 में कट-ऑफ बढ़ने की क्या है वजह
वहीं प्रिंसिपल्स ने कहा कि कम सीटें और ज्यादा स्टूडेंट्स भी राउंड 3 में कट-ऑफ बढ़ाते हैं. एक स्पेशल राउंड 4 की भी घोषणा इस सप्ताह के अंत में की जाएगी. इस दौरान उन कॉलेजों में कट-ऑफ में और वृद्धि होगी, जिनमें कुछ सीटें बची हैं. हालांकि ज्यादातर टॉप कॉलेजों ने अपनी सीटें भर दी हैं.तीसरी मेरिट लिस्ट में कुल 50 हजार 769 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 13 हजार 920 को उनकी पहली वरीयता वाले कॉलेज मिले हैं. 24 अगस्त की शाम छह बजे तक एडमिशन लेना है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: वसई से दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी को ट्रेन के नीचे धकेल कर फरार हुआ पति, CCTV में कैद हुई वारदात

 Mumbai News: मुंबई में दही हांडी से संबंधित हुई पहली मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुए गोविंदा ने अस्पताल में तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget