एक्सप्लोरर

Mumbai News: 28 सितंबर से शुरू हो जाएगा दीनानाथ मंगेशकर संगीत महाविद्यालय, जानिए- हर साल कितने छात्र ले सकेंगे एडमिशन

मुंबई में दीनानाथ मंगेशकर अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय को शुरू करने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है. ये महाविद्यालय 28 सितंबर से शुरू हो जाएगा.

Deenanath Mangeshkar Sangeet Mahavidyalaya Mumbai: भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय जल्द शुरू हो जाएगा. दरअसल सरकार ने इसे 28 सितंबर से शुरू करने के प्रस्ताव को अपनी अनुमति दे दी है. हालांकि फिलहाल अस्थाई रूप से इस महाविद्यालय को पु.ल. देशपांडे अकादमी से शुरू किया जाएगा. इसकी मंजूरी भी मंत्रिमंडल द्वारा दे दी गई है.

महाविद्यालय में कितने साल का होगा कोर्स
बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय में एक वर्ष की अवधि के 6 कोर्स शुरू किए जाएंगे. महाविद्यालय में प्रति वर्ष कुल 150 स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा. वहीं सिलेबस में हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत, भारतीय बांसुरी वादन, तबला वादन, सितार वादन, हारमोनियम या कीबोर्ड, साउंड इंजीनियरिंग में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल किए गए हैं. इस महाविद्यालय के संचालन के लिए हृदयनाथ मंगेशकर की अध्यक्षता में एक सलाहाकार बोर्ड भी गठित होगा. इस बोर्ड के सदस्यों में उषा मंगेशकर, आदिनाथ मंगेशकर, सुरेश वाडकर, मयूरेश पै और कला निर्देशक शामिल होंगे.

महाविद्यालय में कैसे होगी टीचर की नियुक्ति
गौरतलब है कि दीनानाथ मंगेशकर अंतरराष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय के लिए कालीना में पुस्तकालय निदेशालय के पास 7 हजार वर्ग मीटर जमीन भी कला संचालक को सौंपी गई है. वहीं यहां के स्टाफ के लिए भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दें कि टीचर की पोस्ट इस महाविद्यालय में फिलहाल मानदेय के आधार पर भरी जाएंगी. वहीं लिपिक और टाइपिस्ट की पोस्ट बाहरी यंत्रणा से भरी जाएंगी. वहीं महाविद्यालय के लिए कई संगीत उपकरण और वाद्य यंत्र की खरीदारी भी की जाएगी. इस पर तकरीबन प्रति महा 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Auto-Taxi Strike: सोमवार से मुंबईकरों को ऑटो-टैक्सी मिलने में होगी दिक्कत, जानिए क्या है बड़ी वजह

Mumbai Weather Update: मुंबई में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, मध्यम बारिश होने की है संभावना, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget