एक्सप्लोरर

Nupur Sharma News: नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने फिर किया तलब, 30 दिन में तीसरा नोटिस भेजा

Nupur Sharma News in Hindi: नूपुर शर्मा ने सुरक्षा खतरे की आशंकाओं के आधार पर दो नोटिसों को टाल दिया था, जिसके बाद शहर पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया.

Nupur Sharma News in Hindi: कोलकाता पुलिस ने बुधवार को निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को एक और नोटिस जारी कर 11 जुलाई को शहर पुलिस के पूर्वी उपनगरीय डिवीजन के तहत नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए मौजूद रहने को कहा. नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस ने यह तीसरा नोटिस भेजा है. नूपुर की टिप्पणी ने पश्चिम बंगाल में कुछ अल्पसंख्यक बहुल इलाकों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में तनाव और हिंसा को जन्म दिया.

पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया

नूपुर शर्मा ने सुरक्षा खतरे की आशंकाओं के आधार पर दो नोटिसों को टाल दिया था, जिसके बाद शहर पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया. शहर के पुलिस सूत्रों ने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी विवादास्पद टिप्पणी ने राज्य के विभिन्न इलाकों में शांति भंग कर दी है. अब देखना यह होगा कि वह सोमवार को नारकेलडांगा थाने में पेश होंगी या फिर उसी आधार पर पेश होने में असमर्थता जाहिर करेंगी.

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मुखर हुईं ममता बनर्जी

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मुखर हुई थीं. उन्होंने कहा था, "जिस व्यक्ति की टिप्पणियों से तनाव पैदा हुआ, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए. नूपुर की विवादास्पद टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, इस तरह के मुद्दों पर हमारा रुख शुरू से ही बहुत स्पष्ट रहा है और हमने लोगों को बांटने की कोशिश करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है. पहले भी फर्जी वीडियो के जरिए इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी."

टिप्पणियों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पहले ही पारित

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है. नूपुर की विवादास्पद टिप्पणियों के वायरल होने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उससे सटे हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे जिलों में कई अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था. आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें हावड़ा जिले के डोमजुर पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया, पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. विवादास्पद टिप्पणियों पर देशव्यापी तनाव के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया. भाजपा ने अपने दिल्ली नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ भी कार्रवाई की जिन्होंने ट्विटर पर अपनी टिप्पणी साझा की.

यह भी पढें-

SpiceJet News: रडार के काम ना करने के बाद ‘स्पाइसजेट’ का विमान कोलकाता लौटा, खराबी का 18 दिनों में 8वां मामला

Father Stan Swamy News: फादर स्टेन स्वामी की पहली बरसी पर कोलकाता में निकाला गया मार्च, न्यायिक हिरासत में हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget