एक्सप्लोरर

Kolkata Market: इस दुर्गा पूजा पर खरीदारी के लिए कोलकाता के इन सस्ते मार्केट में जरूर जाएं, कम दाम में मिलेंगी बेस्ट आइटम्स

दुर्गा पूजा का त्योहार है और हर कोई शॉपिंग भी कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता की गलियों में कई ऐसे बाजार हैं जहां कम दाम में बेहतरीन खरीदारी की जा सकती है.

Kolkata Market: कोलकाता इन दिनों दुर्गा पूजा के रंग में रंगा हुआ है. ऐसे में हर कोई अपने ड्रेस से लेकर घर को सजाने व अन्य सामानों की खरीदारी करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी है. हर कोई चाहता है कि उसकी कपड़े से लेकर हर चीज बेहद खास हो ताकी जो भी देखे वो तारीफ किए बिना न रहे.  वैसे बता दें कि कोलकाता में कई ऐसे मार्केट हैं जहां आप कम पैसों में बेहतरीन खरीदारी कर सकती हैं. ऐसे में बचत के साथ आप अपने फेस्टिवल को भी खास बना सकते हैं.तो चलिए आप ले चलते कोलकाता की गलियों में जहां एक से बढ़कर एक बाजार हैं.

न्यू मार्केट है बेहद सस्ता
कोलकाता का न्यू मार्केट हॉग्स मार्केट के नाम से भी फेमस है. ये बाजार यहां का सबसे पुराना बाजार कहा जाता है. यहां 2 हजार से ज्यादा स्टॉल हैं. ये मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बार्गेनिंग करना बखूबी जानते हैं. इस मार्केट के रीकंस्ट्रक्शन सेक्शन में आपको एक से बढ़कर एक साड़ियों की वैराइटी मिलेंगी. यहां आपको लाल पार साड़ियों की भरमार मिलेगी. दुर्गा पूजा के दौरान अगर आप ये साड़िया पहनने की सोच रही है  तो देर ना करें फौरन इस मार्केट से लाल बार्डर के साथ सफेद साड़ी खरीद लें. कम कीमत में अच्छी क्वालिटी की साड़ी आपको यहां मिल जाएगी. एड्रेस- लिंडसे स्ट्रीय, न्यू मार्केट एरिया, धर्मताला, तलताला कोलकाता

चौरंगी रोड में खरीदारी कर बचा सकते हैं पैसे
पार्क स्ट्रीट से लेकर चौरंगी रोड तक यहां फुटपाथ पर दुकानदारों की लंबी लाइन नजर आएगी. यहां अजीबो-गरीब चीजों से लेकर कई सुंदर चीजें भी आपको मिल जाएंगी. यहां आपको कम दाम में दीवारों पर सजाने के लिए मिट्टी से बनें कई आकर्षक सामान भी मिल जाएंगे जो अलग-अलग पारंपरिक डिजाइन में मिलते हैं.

एड्रेस-चौरंगी रोड, कोलकाता

किताबों के शौकिनों के लिए है कॉलेज स्ट्रीट
किताबों के शौकीन लोगों के लिए कॉलेज स्ट्रीट से बेहतर कोई जगह नहीं हैं. यहां दुकानों से लेकर फेरी लगाने वालों तक के पास आपको एजुकेशनल बुक्स से लेकर कहानियों की कीताबें और बढ़िया नॉवल्स कम दाम में मिल जाएंगी. इतना ही नहीं दुर्लभ कीताबें भी यहां आपको मिल जाएंगी. टूरिस्ट यहां ट्रैवल गाइड खरीदने के लिए जरूर आते हैं.

पता- कॉलेज स्ट्रीय, बोइपारा कोलकाता

बनारसी सिल्क का हब है गरीयाहट रोड
अगर आप बनारसी सिल्क की शौकिन हैं तो फौरन गरीयाहट रोड जाएं. यहां आपको कंथा स्टिच भी गरियाहेट की रिटेल दुकानो पर मिल जाएगा. शादियों के दौरान इस गली में पैर रखने की जगह नहीं मिलती है.

एड्रेस- बालीगंज, कोलकाता

स्वभूमि हस्तशिल्प के लिए है बेस्ट प्लेस
अगर आपको घर को सजाने के लिए कोई कलाकृति चाहिए या आप स्थानीय रूप से निर्मित गहने चाहते हैं तो स्वाभूमि जरूर जाएं. यहां आपको भारतीय हस्तशिल्प की कई चीजें मिलेंगी. इसके अलावां यहां ट्रेंडी कपड़ों की भी खरीदारी की जा सकती है. शॉपिंग करते-करते अगर भूख लग आई है तो यहां आपको कई रेस्टोरेंट्स भी मिलेंग जहां सर्व होने वाली एक से एक लजीज डिशेज आपके मुंह में पानी ले आएंगी.

एड्रेस- ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास, 89सी मौलाना अब्दुल कलाम सारनी, कोलकाता

ये भी पढ़ें

 Kolkata Dengue Update: कोलकाता दुर्गा पूजा से पहले डेंगू की दहशत, 72 घंटों में 5 संक्रमितों की हुई मौत

Durga Puja 2022: कोलकाता में पहली बार बनाया गया Pet Friendly दुर्गा पूजा पंडाल, पुलिस के चार कुत्ते बने चीफ गेस्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget